Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

लोक संस्कृति (NGO) द्वारा बाल दिवस पर फ़रीदाबाद में जुराब एवं वस्त्र वितरण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गये 

लोक संस्कृति (NGO) द्वारा बाल दिवस पर फ़रीदाबाद में जुराब एवं वस्त्र वितरण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गये

लोक संस्कृति (NGO) द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष्य में दिनाँक 14 नवम्बर 2022 को लोक संस्कृति के जिला उपाध्यक्ष प्रवीण गुलाटी की बिटिया एवं सबसे छोटी व प्यारी सदस्य सृष्टि गुलाटी के संयोजन में झुग्गी बस्ती, राहुल कॉलोनी, 3 नंबर ESIC के पीछे, दशहरा मैदान के नजदीक फ़रीदाबाद में सृष्टि गुलाटी एवं संस्था के अन्य सदस्यों के कर कमलों द्वारा लगभग 70 ग़रीब बच्चों को दो-दो जोड़ी सर्दियों के ग़र्म जुराब, बिस्कुट के पैकेट एवं वस्त्र वितरण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गये I

इस मौके पर लोक संस्कृति के जिला संरक्षक-चंद्रभान शर्मा, जिला अध्यक्ष-दिनेश प्रसाद सिंह, जिला अध्यक्षा महिला मोर्चा-मोनिका गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष-प्रवीण गुलाटी एवं शारदा प्रसाद शर्मा, जिला सचिव-नेत्रपाल सिंह, जिला सदस्य-कवि राजेंद्र शर्मा, पूनम अग्रवाल, हेमेन्द्र शर्मा एवं मोहित जी उपस्थित रहे I

लोक संस्कृति भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त NGO है जोकि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा एवं साहित्य कला संस्कृति के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर लगातार कार्य कर रहा है I

Related posts

सिद्धार्थनगर के मंडी में बकरे की कीमत लगी 2 लाख: पीठ पर लिखा है ‘मोहम्मद’, आकर्षण का बना केंद्र, ईद उल अजहा महज 11 दिन पूर्व

cradmin

फर्श से अर्श तक का कामयाब सफर

zeestarnews

जसपुरा कस्बे से राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ भारत का बांदा जिलाध्यक्ष शुभम द्विवेदी को नियुक्त किया गया

zeestarnews

Leave a Comment