आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा श्री आर0पी0 सिंह की अध्यक्षता में मण्डलीय पेंशन अदालत तथा से०नि० अधिकारियों / कर्मचारियों के लम्बित देयकों हेतु प्राप्त शिकायती पत्रों पर जनसुनवाई/बैठक आयुक्त कार्यालय में संपन्न हुई
आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा श्री आर0पी0 सिंह की अध्यक्षता में मण्डलीय पेंशन अदालत तथा से०नि० अधिकारियों / कर्मचारियों के लम्बित देयकों हेतु प्राप्त शिकायती पत्रों पर जनसुनवाई/बैठक आयुक्त कार्यालय में संपन्न हुई।
पेंशन अदालत के 07 प्रकरणों में से 01 प्रकरण मौके पर निस्तारित किया गया, जिसमें वादी श्री सुधाकार शुक्ल पुत्र स्व0 श्यामकान्त शुक्ल द्वारा प्रस्तुत वाद के क्रम में पारिवारिक पेंशनर श्रीमती पार्वती देवी पत्नी स्व0 श्री श्यामकान्त शुक्ल, से०नि० प्रधानाध्यापक, पू०मा०वि० सिसोलर मौदहा, हमीरपुर को एल०टी०ए० रू० 2307225.00, एल0टी0ए0 (सातवां वेतन आयोग अवशेष) रू0 209772.00 तथा हो पारिवारिक पेंशन दिनांक 31.01.2023 तक रू0 479464.00 अर्थात् कुल रू0 2996461.00 का भुगतान जाने के कारण पेंशन अदालत से निक्षेपित किया गया ।
पेंशन अदालत में वादी श्री संतोष कुमार पति स्व० निर्मला धुरिया मुख्य सेविका कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी हमीरपुर के वाद में विभागीय अधिकारी/प्रतिनिधि अनुपस्थित रहे और न ही आख्या प्रस्तुत की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए, प्रकरण एक सप्ताह के अन्दर निस्तारित न कराए जाने पर, सम्बन्धित अधिकारी को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में वादी श्री विद्याधर मिहौलिया के शिकायती पत्र के क्रम में बिन्दुवार आख्या प्रस्तुत करने हेतु महाप्रबन्धक, चित्रकूटधाम मण्डल जल संस्थान भूरागढ बांदा को निर्देश दिए गए।
पेंशन अदालत एवं जनसुनवाई के शेष अनिस्तारित प्रकरणों के अतिशीघ्र / निर्दिष्ट समय में निस्तारित किए जाने हेतु सम्बन्धित विभागों को कडे निर्देश दिए गए।
पेंशन अदालत की कार्यवाही में श्री अमर पाल सिंह अपर आयुक्त (प्रशासन), श्री दिनेश बाबू, अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन चित्रकूटधाम मण्डल बांदा, स्टाफ के साथ, श्री अभिषेक यादव वित्त एवं लेखाधिकारी (मा० शि०) बाँदा, श्री अनुज प्रताप सिंह, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी चित्रकूट तथा वादी एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारी / प्रतिनिधि उपस्थित रहे।