Zee Star News
Breaking News
अन्य

तहसील परिसर बांदा में मंडला अध्यक्ष डीआईजी रहे मौजूद सुनी जन समस्याएं

 

 

बांदा, 19 नवम्बर, 2022-

आयु क्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री आर0पी0सिंह एवं उप पुलिस महानिरीक्षक श्री विपिन कुमार मिश्र ने आज तहसील सदर बांदा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया तथा जन समस्याओं को सुना। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं को सुनते हुए आयुक्त ने निर्देशित किया कि भूमि पैमाइश के प्रकरणों एवं बटवारे के मामलों को आपसी सहमति एवं मौके पर सम्बन्धित राजस्व निरीक्षक द्वारा पैमााइश कराकर सम्बन्धित प्रकरणों के निस्तारण किये जायें। उन्होंने भूमि विवाद के मांमलों का निस्तारण किये जाने हेतु लेखपाल एवं पुलिस की टीम के साथ मिलकर ऐसे मामलों का निस्तारण किये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये। आयुक्त ने चकरोड में अतिक्रमण आदि के मामलों का निस्तारण किये जाने हेतु बी0डी0ओ0/ ए0डी0ओ0 एवं लेखपाल के साथ पैमाइश कराकर चकरोड से अतिक्रमण हटवाकर चकरोड में मनरेगा से मिट्टी डलाने का कार्य कराये जाने के निर्देश दिये, जिससे कि पुनः अतिक्रमण न होने पाये। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि 2022 के पूर्व से जो भी भूमि पैमाइश के प्रकरण हों, उनकी नाप कराकर मांमलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए, भूमि पैमाइश के समय सीमावर्ती के किसानों को बुलाकर उनके समक्ष निस्तारण किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 42 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 09 का मौके पर निस्तारण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में नायब तहसीलदार शिकायतों का निस्तारण करते हुए पाये गये।

Related posts

सपा पार्टी ने किया जोरदार प्रदर्शन दिया राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय में धान क्रय/सी0एम0आर0 प्रेषण/सी0एम0आर0 भण्डारण, किसानों के भुगतान इत्यादि की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाँदा श्री अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत सतत् विकास लक्ष्य, ग्राम पंचातय विकास योजना एवं पंचायत डेवलपमेंट इन्डेक्स विषयक जनपद स्तरीय अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयुक्त कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुआ

zeestarnews

Leave a Comment