Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में तहसील बबेरू में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाया

 

 

बांदा, 19 नवम्बर, 2022-

जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में तहसील बबेरू में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने पिछले समाधान दिवस में प्राप्त हुए प्रकरणों के निस्तारण की गुणवत्ता को चेक किया तथा लम्बित मामलों का तत्काल निस्तारण किये जाने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस, तहसील बबेरू में कुल 148 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें 06 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, शेष आवेदन पत्रों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को इस निर्देश के साथ दिये गये कि सम्बन्धित आवेदन पत्रों का एक सप्ताह के अन्दर तत्परता से निस्तारण कर अवगत कराया जाए। समाधान दिवस में राजस्व 89, पुलिस 16, विकास 11, विद्युत विभाग 07, नगर पालिक, डूडा विभाग आदि विभागों से सम्बन्धित मामले पाये गये।

जिलाधिकारी को ग्राम पतवन के फरियादी द्वारा बताया गया कि उसका बटवारा हो जाने के बाद भूमि पर कब्जा नही मिल पाया है, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल आज ही मौके पर पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को भेजकर कब्जा दिलवाने हेतु कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम हरदौली के राजकीय नलकूप के खराब ट्रान्सफार्मर को तत्काल बदले जाने के निर्देश अधिशाषी अभियंता विद्युत को दिये। उन्होंने मण्डी बबेरू में लोंगो के द्वारा तौल पर्ची सम्बन्धी शिकायत मिलने पर मण्डी सचिव को शीघ्र जांच कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन कार्यालय में बैठकर जनता की समस्यायें सुने और उनका गुणवत्तापरक निस्तारण करें। उन्होंने लेखपालों को निर्देशित किया कि राजस्व एवं पुलिस से सम्बन्धित मामलों को स्वयं मौके पर जाकर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लेखपाल को अपने सम्बन्धित ग्राम के विवादित मामलों की जानकारी होनी चाहिए।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन ने भी जनसमस्याओं को सुनते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दिये कि पुलिस से सम्बन्धित मामलों का शीघ्रता से जांच कर निस्तारण किया जाए और कोई भी जांच सम्बन्धी मामले देर तक लम्बित न रहने पायें

सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बबेरू में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी बबेरू राघवेन्द्र सिंह, तहसीलदार बबेरू अजय कटियार सहित सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

ग्राम टोला कला मे संचालित अस्थाई गौशाला में पहुंचकर सभी गौ माताओं को बोरे का कोट पहना कर एवं खिचड़ी खिला कर गो पूजन किया गया

zeestarnews

मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोक भवन लखनऊ में राष्ट्रीय पोषण माह दिनांक 01 सितम्बर सेे 30 सितम्बर, 2024 तक आयोजित किये जाने के कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

zeestarnews

कुएं में गिरने से तीन मौत सामूहिक अंतिम संस्कार गांव में संपन्न

zeestarnews

Leave a Comment