Zee Star News
Breaking News
Breaking News

डीएपी खाद खत्म किसानों में हाहाकार लाइन पर लगे या बुवाई करें एक-एक बोरी खाद को भटकता किसान

*बांदा। सहकारी समितियों में डीएपी खत्म हो गई है। किसान गेहूं की बुआई में जुटे हैं, लेकिन उन्हें डीएपी नहीं मिल पा रही है। किसान खाद के लिए परेशान हैं। किसानों का कहना है कि जल्द खाद न मिली तो खेतों की नमी उड़ जाएगी।*

शनिवार को डीसीडीएफ उर्वरक क्रय केंद्र में डीएपी न होने से किसान बैरंग लौट रहे थे। हटेटी पुरवा के किसान रामसजीवन ने बताया कि डीएपी खत्म हो गई है। केंद्र प्रभारी डीएपी आने का भरोसा भी नहीं दे रहे हैं। यूरिया का वितरण किया जा रहा है। मंडी समिति स्थित उर्वरक केंद्र में यूरिया का वितरण हो रहा था। केंद्र प्रभारी का कहना था कि डीएपी की मांग की गई है, लेकिन बफर गोदाम में डीएपी खत्म है। बांटने के लिए यूरिया दी जा रही है।

 

बताया कि बाजार में महंगी और नकली खाद मिल रही है। इसेडालने का कोई मतलब नहीं है। महुआ के किसान तिजोला प्रसाद विश्वकर्मा का कहना था कि सहकारी समिति में दो दिन से डीएपी नहीं है। डीएपी के लिए इधर से उधर भटक रहे हैं।

ज्यादातर सहकारी समितियों में डीएपी नहीं है। जल्द खाद न मिली तो खेतों की नमी सूख जाएगी। दोबारा पलेवा करने में प्रति हेक्टेयर दो हजार रुपये का खर्च बढ़ जाएगा। उप कृषि निदेशक विजय कुमार का कहना है कि डीएपी की दो जंबों रैक मंगाई गई हैं। एक दो दिन में वह आ जाएंगी।

डीएपी की किल्लत खत्म हो जाएगी। 70 फीसदी खेतों में बुआई हो चुकी है। अक्तूबर में लक्ष्य से अधिक खाद का वितरण किया गया है। इससे खाद की कमी हो गई।

Related posts

विद्युत विभाग की हड़ताल को देखते हुए जिलाधिकारी दीपा रंजन ने विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के दिए दिशा निर्देश जिससे आम जनमानस को समस्या ना हो

zeestarnews

अतर्रा से ओरन रोड़ पर साठ गांठ से तीन बसों का संचालन,एक अनियंत्रित बस खाई में पलटी,ड्राइवर नशे में,यात्री रानीपुर निवासी राम बरन के मुताबिक 56 यात्री सवार थे, लगभग 18 से 20 आदमी हुऐ घायल

zeestarnews

नगर पालिका अतर्रा की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं क्षेत्र वासियों को नगर वासियों को देशवासियों को

zeestarnews

Leave a Comment