Zee Star News
Breaking News
Breaking News

माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शां अंसारी की गिरफ्तारी की कोशिशें तेज

*माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शां अंसारी की गिरफ्तारी की कोशिशें तेज

माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शां अंसारी की गिरफ्तारी की कोशिशें तेज हो गई हैं। धनशोधन के केस में मुख्तार अंसारी, उसके सांसद भाई अफजाल अंसारी, विधायक बेटा अब्बास, कंपनी का मालिक साला आतिफ रजा से ईडी पूछताछ कर चुकी है।मुख्तार अंसारी और उनका बेटा विधायक अब्बास जेल में हैं। साले आतिफ रजा से कस्टडी में लेकर पूछताछ चल रही है। अब इस केस में अहम मुख्तार की पत्नी आफ्शां अंसारी है। उनसे ईडी को कई बैंक खातों का राज का पता लगाना है। फरार आफ्शां के खिलाफ ईडी ने लुक आउट नोटिस जारी किया है ताकि वह विदेश न भाग सके। इस बीच पता चला है कि ईडी जल्द ही इस मामले में जेल में बंद मुख्तार से भी दोबारा पूछताछ करने जाएगी।

Related posts

मुख्य विकास अधिकारी व सचिव से परेशान होकर ग्राम प्रधान आत्महत्या को मजबूर

zeestarnews

खाद न मिलने से परेशान किसानों ने फतेहपुर टाडा राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम आलाधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खोला गया

zeestarnews

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बॉदा

zeestarnews

Leave a Comment