Zee Star News
Breaking News
Breaking News

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बॉदा

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बॉदा ।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 11.02.2023 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10.00 बजे से श्रीमती कमलेश कुच्छल, जनपद न्यायाधीश महोदया बाँदा की अध्यक्षता में जनपद मुख्यालय बांदा में एवं तहसील मुख्यालयों में किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रि-लिटिगेशन वैवाहिक प्रकरण तथा बैंक वसूली वाद, किरायेदारी वाद, मोबाइल फोन व केबिल नेटवर्क संबंधी वाद, आयकर व अन्य वित्तीय संस्थाओं से संबंधित वाद, दीवानी वाद, उत्तराधिकार वाद, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउंस से संबंधित वाद, जनउपयोगी सेवाओं तथा वाणिज्य कर से संबंधित वाद, राजस्व/चकबन्दी/ श्रम वाद, शमनीय प्रकृति के लघु आपराधिक वाद, आर्बीटेशन वाद तथा यातायात संबंधी ई चालानों का निस्तारण वादकारियों के समझौते / सहमति / संस्वीकृति के आधार पर किये जाएंगे । ●

 

अतः उक्त के सम्बन्ध में समस्त वादकारी जनता, विधि व्यवसायियों, एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों से अपील है कि वे अपने-अपने वादों को दिनांक 11.02.2023 दिन शनिवार को आयोजित की जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु नियत कराते हुए समझौते/सहमति / संस्वीकृति के आधार पर निस्तारण कराकर इस अवसर का लाभ उठावें । –

Related posts

सीएमओ बांदा के निर्देश पर एकता नर्सिंग होम बबेरू पर हुई कार्रवाई अस्पताल को किया गया सीज परंतु अभी भी पालीवाल नर्सिंग होम पर  कार्यवाही बाकी

zeestarnews

कार्यालय जिला विकि सेवा प्राधिकरण, बांदा

zeestarnews

संसद की सुरक्षा में चूक के बाद लिया फैसला

zeestarnews

Leave a Comment