Zee Star News
Breaking News
मनोरंजन

जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद बांदा की बैठक जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुई

 

 

बांदा, 23 नवम्बर, 2022-

जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद बांदा की बैठक जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में पर्यटन विका हेतु प्रस्तावों पर विचार, विद्यालयों एवं काॅलेजों में पर्यटन क्लब की स्थापना, कालिन्जर महोत्सव एवं जनपद के स्थापना दिवस के मनाये जाने के सम्बन्ध में, पर्यटन विकास की सम्भावनाओं तथा पर्यटन नीति-2022 के अन्तर्गत जनपद से प्राप्त प्रस्तावों का अनुमोदन, निवेश आकर्षित कराये जाने हेतु होटल/एम्यूजमेन्ट पार्क/वेलनेस सेन्टर/थीम पार्क/कन्वेंशन सेन्टर की स्थापना, एम0ओ0यू0 कराये जाने पर चर्चा, पर्यटन विकास कार्य हेतु लैण्ड बैंक की स्थापना, ग्रामीण पर्यटन के प्रस्ताव आदि पर समीक्षा की गयी।

जिलाधिकारी दीपा रंजन नेे कहा कि जनपद के प्रमुुख स्थलों को चिन्हित करके उनके महत्व पर प्रकाश डालते हुए जनपद के पर्यटन केन्द्रों का पूर्ण विवरण तैयार करने तथा पर्यटन स्थलों का ब्रोसर बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने यू0को0टूरिज्म हेतु नरैनी तहसील के रामनगर का प्रस्ताव तैयार कराये जाने के निर्देश दिये। पर्यटन विकास कार्यों हेतु लैण्ड बैंक के लिए पर्यटन क्षेत्रों के ग्राम विकास की भूमि को उप जिलाधिकारी द्वारा चिन्हित कराया जाए। कालिन्जर महोत्सव/स्थापना दिवस का कार्यक्रम संयुक्त रूप से एक साथ आयोजित कर स्थानीय संस्कृति को बढावा दिये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि बुन्देलखण्ड की सांस्कृतिक धरोहर को बढावा देने हेतु स्थानीय कार्यक्रम आयोजित कराये जायें।उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देश दिये कि कक्षा-6 से ऊपर के बच्चों का पर्यटन क्लब हेतु स्कूलों को जोडकर बनाया जाए साथ ही महिला एवं पुरूष मंगल दलों को पर्यटन क्लब से जोडा जाए। जनपद बांदा के ग्रामीण पर्यटन हेतु भूरागढ़ के पास पहडिया गाॅव एवं पडरी में कला व साहित्य की धरोहरों एवं ओ0डी0ओ0पी0 को सम्मलित करते हुुए बढावा दिया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि कालिन्जर का पर्यटन विकास कार्य जो 08 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है, इस कार्य को शीघ्र पूर्ण करायें। उन्होंने केन नदी में आरती को और बेहतर रूप से आयोजित किये जाने हेतु एक बेहतर सदस्यों की कमेटी बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सिमौनी बाबा मेला स्थल में किये जाने वाले पर्यटन के विकास कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने भूरागढ़ किले तथा कुरसेजाधाम का पर्यटन विकास एवं ग्राम लोहरा के शिव मन्दिर का पर्यटन विकास एवं अलीगंज में स्थित रामलीला मैदान में कलामंच व बाउन्ड्री वाल का कार्य कराये जाने की स्वीकृति दी। क्षेेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री पर्यटन योजनाओं के अन्तर्गत 04 कार्य पूर्ण हो गये हैं तथा जनपद बांदा को पर्यटन विकास की योजनाओं के अन्तर्गत प्राप्त प्रस्तावों के अनुसार पर्यटन विकास की दृष्टि से 02 प्रोजेक्ट बाम्बेश्वर मन्दिर एवं डोंगरी के हनुमान मन्दिर को विकसित करने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें सेड निर्माण, लाइट, रेलिंग, पार्क विकसित कराये जाने सम्बन्धी 31 लाख की लागत से कार्य कराया जा रहा है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी चित्रकूट मण्डल श्री अनुपम श्रीवास्तव सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे

Related posts

एटा में साधु को इलाज न मिलने का मामला: स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल काॅलेज से आज शाम तक मांगी रिपोर्ट, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

cradmin

जिलाधिकारी श्रीमती रंजन ने औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ में उद्यमियों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए उनका निस्तारण किये जाने हेतु एवं मकर संक्रान्ति के अवसर पर स्थानीय भूरागढ़ दुर्ग स्थल पर लगने वाले नटबली बाबा मेला दिनांक 14, 15 जनवरी, 2023 की तैयारियों हेतु स्थलीय निरीक्षण किया

zeestarnews

समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम जनपद के पं0जे0एन0पी0जी0काॅलेज बाॅदा के ग्राउण्ड में गायत्री परिवार के पुरोहितों के द्वारा पूरे रश्मों, रीति-रिवाजों तथा मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ

zeestarnews

Leave a Comment