Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

उप जिला निर्वाचन अधिकारी बांदा श्री उमाकांत त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार

 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी बांदा श्री उमाकांत त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसा इलाहाबाद-झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियम-1960 के अनुसार आलेख्य प्रकाशन हेतु अन्तिम रूप तैयार कर ली गई है।

उपरोक्तानुसार इलाहाबाद-झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियां दिनांक 23.11.2022 से कार्यालय के समय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, इलाहाबाद झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र एवं आयुक्त, झांसी मंडल झांसी के कार्यालय में, जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय एवं समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एंव प्रथम अनुसूची में निर्दिष्ट अधिकारियो के कार्यालय में यथाविधि आलेख्य रूप में प्रकाशित कर दी गयी हैं। उपरोक्त स्थानों पर निर्वाचक नामावलियां जनसाधारण के निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी।

निर्वाचक नामावली के तैयार किए जाने की अर्हता तारीख 01.11.2022 है। यदि नामावली में किसी नाम के सम्मिलित किए जाने के लिए कोई आपत्ति हो या कोई नाम सम्मिलित किये जाने के लिए आवेदन किया जाना है तो वह दिनांक 09.12,2022 के पूर्व नियत प्ररूप में दाखिल किए जा सकते हैं।

 

Related posts

त्योहारों पर शांति बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की बैठक दीपा रंजन के नेतृत्व में हुई दिए गए दिशा निर्देश

zeestarnews

उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत जनपद बांदा के इन्वेस्टर सम्मिट एवं उत्तर प्रदेश बांदा के उद्यमियों से उद्योग लगाने के लिए कहा गया अपना पैसा निवेश करें उद्योग को बढ़ावा दें

zeestarnews

पं० जे०एन० डिग्री कालेज, बाँदा’ में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत एक दिवसीय कार्यक्रम 

zeestarnews

Leave a Comment