Zee Star News
Breaking News
Breaking News

कांग्रेस की भारत जोड़ो से यात्रा से सत्ताधारियों के पेट में हो रहा दर्द : सिद्दीकी

*कांग्रेस की भारत जोड़ो से यात्रा से सत्ताधारियों के पेट में हो रहा दर्द : सिद्दीकी

कृषि विश्वविद्यालय व मेडिकल कालेज की दुर्दशा पर अफसोस जताया

प्रांतीय अध्यक्ष ने केंद्र व प्रदेश सरकारों पर बोला हमला

बांदा। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व कबीना मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने महंगाई को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकारों पर जमकर हमला बोला। कहा कि इस सरकार में हर वर्ग त्रस्त है। कांग्रेस सरकार में जब गैस व पेट्रोलियम के दाम मामूली रूप से बढ़ते थे तो पूरी भाजपा ने आसमान को सिर में उठा लिया था। लेकिन आज महंगाई इस कदर बढ़ी है कि गरीबों को पेट भरने लाले पड़ रहे हैं। किसानों को खाद नहीं मिल पा रही। लगातार बढ़ते टैक्सों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। अपने मंत्रितत्वकाल में शुरू कराए गए कृषि विश्वविद्यालय और मेडिकल कालेज की बदहाली पर उन्होंने अफसोस जताया। कहा कि यह अपने मकसद पर कामयाब नहीं हो पा रहे।

अलीगंज स्थित आवास पर गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष श्री सिद्दीकी ने कहा कि समूचे पूरे प्रदेश में रबी की बुआई चरम पर है। लेकिन डीएपी और यूरिया के लिए किसानों को रात से ही लाइन में लगना पड़ता है। इसके बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल पा रही। डीएपी में 50 के स्थान पर 45 किलो की बोरी किसानों को दी जा रही है। कच्चे तेल की कीमत न के बराबर है, लेकिन यहां टैक्स पर टैक्स लग रहे हैं। उन्होंन सवाल किया कि केंद्र सरकार ने जब हर चीज को जीएसटी में शामिल कर लिया है तो पेट्रोलियम पदार्थ इससे क्यों अछूते हैं? युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। सरकार परीक्षाएं आयोजित कराती है, लेकिन बार-बार पेपर लीक हो जाते हैं। सेना की भर्ती भी बंद कर दी गई है। सरकार अब रक्षा क्षेत्र में भी दीवार खड़ी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के तुगलगी फैसलों का कांग्रेस हर स्तर पर विरोध करेगी।

पूर्व मंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में लोक सभा की सारी सीटें भाजपा की झोली में डाली दीं और अधिकांश विधायक भी दिए, लेकिन इसके बाद भी यहां के कृषि विश्वविद्यालय और मेडिकल कालेज की स्थिति नहीं सुधरी। आधे-अधूरे रिंग रोड की वजह से समूचे शहर में जाम की स्थिति है। 10 साल में भी औगासी और मर्का पुलों का निर्माण पूरा नहीं हो सका। नाव हादसे में 15 लोगों की मौत की जवाबदेही आखिर किसकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लाए गए तीन काले कानूनों के विरोध में 700 किसानों की मौत हो गई। इसके बाद बैकफुट पर आई भाजपा सरकार ने यह काला कानून वापस ले लिया। जिले की खराब सड़कों, अधूरे तटबंध के कार्य सहित अन्य कार्यों पर उन्होंने अफसोस जताया। कहा कि खेत में किसान व शहर में हर इंसान परेशान है। गौशालाओं में मवेशी मर रहे हैं। बालू की खुलेआम लूट मची है। ओवरलोडिंग बंद नहीं हो पा रही। सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए पीएम और सीएम अपनी फोटो लगवा कर जनता को राशन बांट रहे हैं। महामारी का टीका भी महंगे दामों में लगाया जा रहा है। निकाय चुनाव पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीयत ठीक नहीं है। मतदाता सूची में फर्जी नाम बढ़ाए गए हैं। निकाय चुनाव कांग्रेस पूरी ताकत से लड़ेगी। मध्य प्रदेश की तरह यहां भी वार्ड सदस्यों से पालिकाध्यक्ष का चुनाव करा सकते हैं। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे ‘लालू’, पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, मुमताज अली, संजय गुप्ता, धर्मेश सिंह, महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान, गजेंद्र सिंह पटेल, राजबहादुर गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related posts

पैसे के बल पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश ,एसपी बांदा से लगाई गुहार

zeestarnews

नदी की जलधारा रोककर हो रहा अवैध खनन- ब्लाक प्रमुख

zeestarnews

उद्यमियों के लिए उद्यमियों के लिए मेले में सिखाए जाएंगे गुर

zeestarnews

Leave a Comment