Zee Star News
Breaking News
वातावरण

श्रद्धालुओं ने केन नदी की उतारी मंगल आरती – केन तट पर

श्रद्धालुओं ने केन नदी की उतारी मंगल आरती – केन तट पर

बांदा

  23 नवंबर 2022

केन आरती का आयोजन प्रति मंगलवार शाम 5:00 बजे

 

प्रत्येक मंगलवार की तरह विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के तत्वाधान में मंगलवार को केन जल आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे गौ रक्षा समिति के लोगो के अलावा श्रद्धालु जनों ने भी अपनी भागीदारी निभाई और श्रद्धा नत हो केन की आरती उतारी। समिति के जिला प्रमुख श्री महेश कुमार प्रजापति ने अपने संबोधन में बताया कि नदियों के साथ – साथ कुओं, नहरों व तालाबों को भी हमे आपको स्वच्छ रखना है।

आगे उन्होंने केन की मंगल आरती में शामिल हुए एक श्रद्धालु छात्र के सवाल का उत्तर देते हुए बताया कि हिंदी से ही हमारे समाज और देश का निर्माण हुआ है। समाज की इस जरूरत को हिंदी ने ही पूरा किया है। आगे बताया कि हिंदी राष्ट्र भाषा न सही, लेकिन राज भाषा जरूर है। जिसपर हम सभी को गर्व होना चाहिए। गंगा समग्र के प्रांत प्रचारक श्री प्रवीण कुमार पांडे जी ने कहा कि नदी – तालाब – नहरों व कुओं की स्वच्छता – पवित्रता बनाए रखने हेतु समिति संकल्पित है। तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने अंतिम क्षण तक समर्पित रहने का संकल्प लिया है। आज मंगल आरती में मुख्य अतिथि के रूप में गंगा समग्र के प्रांत प्रचारक श्री प्रवीण कुमार पांडे जी उपस्थित होकर केन आरती मै भागीदारी किया

आरती के दौरान बांबेस्वर मंदिर के पुजारी श्री पुत्तन तिवारी जी व्यापार मंडल महामंत्री प्रेम गुप्ता जिला सहप्रभारी आलोक कुमार निगम जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्रा जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी जिला मंत्री राहुल राजपूत नगर अध्यक्ष कुलदीप नामदेव नगर उपाध्यक्ष सागर गोयल जगदंबा आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे

मरू व संख सागर गोयल ने बजाया एवम आरती का वाचन महेश कुमार प्रजापति ने किया। प्रशाद का वितरण जिला मीडिया प्रभारी श्री मितेश कुमार ने किया। आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related posts

रैपिड रेल प्रोजेक्ट में नौकरी का मौका: गाजियाबाद में एक जुलाई को रोजगार मेला, ITI और बीटेक छात्र कर सकते हैं आवेदन

cradmin

केन जल महाआरती मे सभी नगरवासी एवं जिले वासी सादर आमंत्रित हैं

zeestarnews

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अगस्त, 2022 में ’’वॉटर हीरोज एवार्ड’’ पुरस्कार से जिलाधिकारी बांदा श्री अनुराग पटेल को सम्मानित किया। यह पुरस्कार देश के छह लोगों को दिए गए है

zeestarnews

Leave a Comment