Zee Star News
Breaking News
Breaking News

बंदरों के झुंड से आतंकित. आतंक के साए पर जीवन जीने को मजबूर बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम शिव वासी

*बंदरों के झुंड से आतंकित. आतंक के साए पर जीवन जीने को मजबूर बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम शिव वासी*

बांदा जिले की बबेरू तहसील थाना बिसंडा के अंतर्गत ग्राम शिव में बंदरों के आतंक से ग्राम वासी पिछले 1 वर्ष से परेशान है बंदरों का आतंक इतना अधिक है कि उनकी फसलों घरों को अत्यधिक नुकसान पहुंच रहा है खेतों में फसलों को चौपट कर रहे हैं और जिनके घरों में खपरैल है उनका बुरा हाल कर दिया है और यहां तक की बच्चों को डर व्याप्त है ग्राम वासियों को डर व्याप्त है कि उनके बच्चों को बंदरों के द्वारा काटा जा रहा है ग्राम वासियों द्वारा वन विभाग में शिकायत दर्ज की गई थी जिसके द्वारा कोई सख्त कार्यवाही नहीं की गई वन विभाग की उदासीनता से ग्राम वासी अत्यधिक परेशान है एवं अपनी फसलों और घरों को बर्बाद होने से बचाने की गुहार लगा रहे हैं मगर पिछले 1 वर्षों से किसी भी कार्रवाई को अमल नहीं लाया गया स्थिति जस की तस बनी हुई है बंदरों का आतंक इतना बढ़ा हुआ है ग्रामवासी काफी हद तक परेशान हो चुके हैं

शिव ग्रामवासी सुधीर कुमार वाजपेई ने बताया कि हम सभी गांव वासी बंदरों के आतंक से पिछले 1 वर्षों से आतंकित है और डर के साए में जीने को मजबूर है गांव में कोई भी कच्चा घर और खपरैल भी नहीं बचे हैं बंदरों के आतंक से ध्वस्त कर दिया गयाl अतः प्रशासन से निवेदन है कि इस विषय पर गंभीर होकर कार्रवाई की जाए एवं वन विभाग की टीम के द्वारा बंदरों को यहां से हटा दे ताकि हम सभी ग्रामीण सुख शांति से जीवन यापन कर सकें

Related posts

जिलाधिकारी के निर्देशन में फिर चला अतिक्रमण पर चाबुक

zeestarnews

बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण मवई गांव के ग्रामीण अधिकारी मौन जिम्मेदारों ने पल्ला झाड़ा

zeestarnews

सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से किया आवाहन

zeestarnews

Leave a Comment