Zee Star News
Breaking News
Breaking News

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता बांदा ने बताया है कि रबी अभियान मे सहकारिता विभाग द्वारा उर्वरक का प्रेषण सहकारी समितियों

 

दिनांक 16 अक्टूबर 2024 

 

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता बांदा ने बताया है कि रबी अभियान मे सहकारिता विभाग द्वारा उर्वरक का प्रेषण सहकारी समितियों

 

एवं अन्य को यूरिया 436.000 मै०टन, डी०ए०पी० 425.000 मै०टन एवं एन०पी०के० 1250.000 मै०टन० का प्रेषण किया गया है, जिसके सापेक्ष जनपद के बिक्री केन्द्रों की कुल उपलब्धता 1133.000 मै० टन यूरिया, 679.000 मै०टन डी०ए०पी० एवं 1370.000 मै०टन एन०पी०के० है, जिसके सापेक्ष वितरण क्रमशः 400.000, 478.000 एवं 1013.000 मै०टन किया गया है। जनपद के उर्वरक बिक्री केन्द्रों में 733.000 मै०टन यूरिया, 201.000 मै०टन डी०ए०पी० एवं 357.000 मै०टन एन०पी०के० उपलब्ध है। जनपद के पी०सी०एफ० बफर गोदाम में सामान्य स्टाक यूरिया 539.000 मै० टन, डी०ए०पी० 620.000 मै०टन एवं एन०पी० के० 414.000 मै० टन उपलब्ध है। रबी फसल हेतु प्रीपोजिशनिंग स्टाक यूरिया 2487.000 मैटन, डी०ए०पी० 2250.000 मै० टन उपलब्ध है। इस प्रकार जनपद के गोदाम में बफर सहित प्रीपोजिशनिंग में कुल स्टाक यूरिया 3026.000 मै०टन डी०ए०पी० 2870.000 मै० टन एवं एन०पी०के 414.000 मै० टन उपलब्ध है। आज दिनांक 16.10.2024 को क्रय-विक्रय बबेरू, बी-पैक्स मुरवल, करहुली, कालिंजर संघ में क्रमशः 25.000,25.000,25. 000,20.000 मै०टन डी०ए०पी एवं एन०पी०एस० बी-पैक्स गड़रिया 25.000 मै० टन, बी-पैक्स तिन्दवारी द० 25.000 मै० टन, बी-पैक्स सिन्धनकला 25.000 मै०टन, बी-पैक्स रामपुर 25.000 मै०टन, बी-पैक्स नहरी 25.000 मै० टन, बी-पैक्स बीरा 20.000 मै० टन, पी०सी०एफ० मण्डी बांदा 25.000 मै० टन एवं बी-पैक्स डढ़वामानपुर में 19.800 मै०टन यूरिया का प्रेषण किया गया है। जिससे जनपद में उर्वरक की किसी प्रकार की कोई समस्या नही है। कृषकों की मांग एवं प्राप्त आर०टी०जी०एस० के आधार पर बिक्री केन्द्रों को उर्वरक प्रेषण की जा रही है।

Related posts

लागबुक को जिला पूर्ति कार्यालय में उपलब्ध नही करायी गयी है जिसके कारण इनके भुगतान के धन आवंटन की मांग नहीं की जा सकती

zeestarnews

सियारपाखा कान्हा गौशाला में भूख एवं ठंड से आधा सैकड़ा गौबंशो की मौत

zeestarnews

खो-खो प्रतियोगिता में भागवत प्रसाद मेमोरियल की बालिकाओं ने मारी बाजी

zeestarnews

Leave a Comment