Zee Star News
Breaking News
पर्यावरण

*बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में बारिश के बाद भी भूगर्भ जल स्तर में खास सुधार नहीं हुआ

*बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में बारिश के बाद भी भूगर्भ जल स्तर में खास सुधार नहीं हुआ। प्री-मानसून (बारिश स पहले) और पोस्ट मानसून (बारिश के बाद) की रिपोर्ट के आंकड़ों में 21 गांवों में भूजल स्तर करीब एक मीटर और गिर गया। वहीं नौ गांव अभी भी सूखा (ड्राई) में दर्ज हैं। अन्य गांवों में बमुश्किल तीन से पांच मीटर जलस्तर बढ़ा है।*

 

इस वर्ष बारिश का सीजन बीतने के बाद भूगर्भ जल विभाग द्वारा तैयार रिपोर्ट में जारी आंकड़ों में इसका खुलासा हुआ है। बांदा जिले के आठ ब्लाकों में बमुश्किल 3-4 मीटर जल स्तर बढ़ा है। जबकि नौ गांवों में जल स्तर प्री-मानसून से भी नीचे चला गया है।

चित्रकूट जनपद के पांच ब्लाकों में 4-5 मीटर भूजल स्तर में सुधार हुआ है। जबकि सात गांव क्रिटिकल श्रेणी में पहुंच गए हैं। यहां बारिश के बाद भी जल स्तर नीचे चला गया। हमीरपुर जिले के सात ब्लाकों में महज 3-4 मीटर जल स्तर बढ़ा है। जबकि इस जनपद के एक गांव में लगभग दो मीटर जल स्तर नीचे चला गया है।

महोबा जिले के चार ब्लाकों में तीन मीटर भूजल स्तर में सुधार होना बताया गया है। चार गांवों में भूजल स्तर की स्थिति ठीक नहीं है। यहां लगभग 2-3 मीटर भूजल नीचे पहुंच गया है।

Related posts

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2024 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान संचालित करने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन एवं राज्य सेक्टर योजनान्तर्गत शंकर शाकभाजी के बीज का शासन द्वारा इम्पैनल्ड कम्पनियों/फर्मों का स्टाल दिनांक

zeestarnews

Leave a Comment