Zee Star News
Breaking News
पर्यावरण

संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन एवं राज्य सेक्टर योजनान्तर्गत शंकर शाकभाजी के बीज का शासन द्वारा इम्पैनल्ड कम्पनियों/फर्मों का स्टाल दिनांक

 

दि नांक 30 सितंबर 2024

 

जिला उद्यान अधिकारी बांदा ने बताया है कि जनपद में संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन एवं राज्य सेक्टर योजनान्तर्गत शंकर शाकभाजी के बीज का शासन द्वारा इम्पैनल्ड कम्पनियों/फर्मों का स्टाल दिनांक 29.09.2024 को कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी प्रागंण में लगाया गया।

 

जिसमें जनपद के लगभग 100 कृषक शामिल हुये। जिसका शुभारम्भ मा० श्री स्वर्ण सिंह, सोनू, ब्लाक प्रमुख, बड़ोखरखुर्द, बाँदा द्वारा किया गया। जिसमें जिला उद्यान अधिकारी, राजेन्द्र कुमार द्वारा मेले में उपस्थित कृषको को विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गयी। यह भी अवगत कराया गया कि जो कृषक भाई सब्जी की खेती करने की इच्छुक हो अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में अपना पंजीकरण कराकर रवी / जायद सब्जी बीज प्राप्त कर सकते है। उक्त योजनाओं का क्रियान्वयन निदेशालय से प्राप्त दिशा निर्देश के आधार पर किया जायेगा। योजना का लाभ प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर दिया जायेगा। लाभ प्राप्त करने हेतु कृषक भाई आवश्यक प्रपत्र तैयार कर कार्यालय में आवेदन कर सकते है। योजना से सम्बन्धित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिये कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, नवाब टैक अतर्रा रोड़, बाँदा में सम्पर्क करें।

Related posts

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला पर्यावरण समिति/जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

अंतरिक्ष के बारे में भी जानिए

zeestarnews

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ता भारत होता परिवर्तन सौर ऊर्जा पर हो रहे क्रांतिकारी परिवर्तन

zeestarnews

Leave a Comment