Zee Star News
Breaking News
अन्य

बांदा नवंबर खत्म होने को है और सर्दी बढ़ने लगी है। दिन-ब-दिन अधिकतम और न्यूनतम पारा लुढ़कने लगा

*बांदा। नवंबर खत्म होने को है और सर्दी बढ़ने लगी है। दिन-ब-दिन अधिकतम और न्यूनतम पारा लुढ़कने लगा है सुबह-शाम सर्दी का एहसास होने लगा है तो दूसरी तरफ कोहरे की धुंध भी छाने लगी है। मौसम जानकारों के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।*

दिन में तेज धूप निकल रही है, लेकिन सुबह-शाम सर्दी लोगों को कंपकंपा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान भी एक डिग्री नीचे लुढ़ककर 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

हालांकि अभी दोनों तापमान सामान्य स्तर पर हैं। शीतलहर चली तो ठंड और बढ़ेगी। दिसंबर माह के शुरुआत में तापमान गिरने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ.दिनेश साहा ने बताया कि हवा चलने पर सर्दी बढ़ेगी और तापमान लुढ़केगा। आने वाले कुछ दिनों में इसका असर दिखने लगेगा। धूप का असर भी कम हो जाएगा।

Related posts

आक्सीजन बाबा -का संदेश लेकर गाँव गाँव अलख जगा रहे हैं आक्सीजन बाबा-अभियान के वृक्ष योद्धा डा० इन्द्र वीर सिंह जादौन

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा श्री बाल कृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मण्डल स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

बांदा जिला के जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से ग्राम पंचायत के धन को बंदरबांट किया जा रहा है भ्रष्ट अधिकारी उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी की छवि खराब करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं

zeestarnews

Leave a Comment