Zee Star News
Breaking News
संपादकीय

धान खरीद केंद्रों और मिल व मिलरो के बीच पिसता किसान चंद पैसों के लालच पर किसान ही बना किसान का दुश्मन

बांदा आपको बताते चलें की किसान ऐसा मोहरा हो गया है जिसे हर व्यक्ति फायदा निकाल कर चला जाता है और किसान कुछ भी नहीं कर पाता और सबसे बड़ी बात यह है किसान ही किसान का दुश्मन बना हुआ है कुछ किसान चंद पैसों के लालच में अपने किसान वही अपना खाता दलालों को दे देते हैं जिससे दलाल बड़ी आसानी से कागज मिलरो तक पहुंचा देते हैं और फिर किसान के खाते में पैसा आता है और चंद पैसे लेकर किसान उस पैसे को वापस कर देता है ओर यह खेल शुरू तब होता है जब खरीद केंद्रों में किसान के धान को कमी बताकर के नहीं लिया जाता है तो किसान बेचारा मजबूर होकर मिलरो  के पास पहुंच जाता है और अपने गाढी कमाई की फसल को औने पौने दाम में बेचने के लिए मजबूर हो जाता है और इस मजबूरी का फायदा दलाल और मिलर आराम से उठा लेते हैं और इस खेल को कोई समझ भी नहीं पाता जबकि ऐसा नहीं है कि खरीद केंद्रों के उच्च अधिकारियों को इस बात की जानकारी नहीं होती जानकारी तो होती है परंतु वह भी सांठगांठ करके एक मोटी रकम एक सीजन में बना लेते हैं और ठग का शिकार सिर्फ किसान होता है किसान का दर्द अगर उच्च अधिकारी एहसास करें और छापा डालें यह सब उजागर हो जाएगा और कितने बड़े पैमाने पर यह खेल खेला जाता है इस खेल का खेल उजागर हो जाएगा और सही ढंग से कार्रवाई हुई तो कई जेल की सलाखों के पीछे भी होंगे परंतु देखना यह है कि किसान का हक खाने वाले लोग चैन की बंसी बजाते हैं या कभी उन पर कार्रवाई भी हो पाती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा परंतु हम हर खबर बारीकी पर निगाह बना कर रखे हैं हर वह लेख किसानों को समर्पित होगा जहां किसानों की हक़ पर डाका डाला जाएगा देश और प्रदेश की सरकारें बड़ी-बड़ी बातें करती हैं परंतु किसानों की हित की बात नहीं हो पाती होती भी है तो चंद बिचौलिए किसान का हक डकार जाते हैं और किसान हर बार की तरह ठगा सा रह जाता है और यह खेल पहली बार नहीं हो रहा लगातार हर वर्ष इसी तरह का खेल होता रहता है पर मजाल क्या किसी को कानों कान खबर हो जिन्हें खबर हो जाती है उन्हें किसी तरह से मैनेज कर लिया जाता है क्योंकि यह खेल लाखों का नहीं करोड़ों का होता है और इसमें एक जगह का मिलर शामिल नहीं होता है लगभग जहां भी धान की मिले होती हैं सभी जगह यह खेल बड़े कायदे के साथ खेला जाता है जैसे नरैनी अतर्रा बिसंडा खुरहंड आदि जहां भी मिले हैं सभी जगह यह खेल शानदार तरीके से खेला जाता है परंतु अभी तक इनका खेल बिगड़ने वाला कोई हुआ ही नहीं अब देखना यह है जिलाधिकारी की नई तैनाती हुई है क्या इस खेल का पर्दाफाश हो सकेगा देखते हैं आगे क्या होता है खबर विश्वस्त सूत्रों द्वारा के के दीक्षित की रिपोर्ट

Related posts

मानवता और जीवमात्र पर दया परोपकार , दानशीलता से बढकर कोई धर्म नही है

zeestarnews

देश रत्न स्व:महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी एवं स्व : भूतपूर्व प्रधानमन्त्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म दिवस पर उनका हार्दिक अभिनन्दन वन्दन , शतशत नमन।

zeestarnews

धर्म की जय हो ।अधर्म का नाश हो।आलेखक : प्रभाकर चौबे

zeestarnews

Leave a Comment