( जिलाधिकारी बांदा की अपील)
प्रिय जनपद वासियों,
मैं आपके स्वस्थ्य जीवन की कामना करता हूं। आपको हर्ष के साथ अवगत कराना चाहता हूं कि जनपद के सभी विकास खण्डों में दिनांक 25 नवम्बर, 2024 से 06 दिसम्बर 2024 तक मीजिल्स रूबेला कैचअप अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान में एम०आर० क टीके से छूटे हुए सभी बच्चों को टीकाकरण से आच्छादित किया जायेगा ।
एम०आर० टीके की मुख्य विशेषताएं-
1. सुरक्षा- एम०आर० टीका पूरी तरह से सुरक्षित है और भारत सरकार द्वारा अनुमोदित है। इस टीके का कोई दुष्प्रभाव नहीं है।
2. आयु सीमा- 09 माह से 05 वर्ष तक के सभी टीकाकरण से वंचित बच्चों को एम०आर० का टीका लगाया जायेगा ।
3. स्थान टीकाकरण आंगनवाडी केन्द्रों, सामु० स्वा०केन्द्र, प्रा०स्वा०केन्द्र, उपकेन्द्र स्तर पर कार्ययोजना के अनुसार टीका लगाया जायेगा ।
मैं जिलाधिकारी, बांदा आप सभी जनपदवासियों से अपील करता हूं कि आप अपने 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों (जो एम०आर० टीका से वंचित रह गये हैं) को इस अभियान में जरूर शामिल करें। एम०आर० टीका खसरा और रूबेला जैसी बीमारियों से बचाव में प्रभावशाली है।
मैं सभी शिक्षकों, आंगनवाडी कार्यकत्रियों, आशा बहनों, स्वयं सहायता समूह के समूह सखियों, सम्मानित ग्राम प्रधान जी से अपील करता हूं कि इस अभियान को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका निभाएं और एम०आर० टीकाकरण से वंचित शत-प्रतिशत बच्चों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें ।
