Zee Star News
Breaking News
अन्य

अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री उमाकान्त त्रिपाठी ने पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस उ0प्र0 लखनऊ के पत्र के क्रम में अवगत कराया है कि आवासीय भवनों में अग्नि दुर्घटनाओं में ज्यादातर अग्निकाण्ड विद्युत सार्ट सर्किट के कारण होते हैं। यह घटनायें बहुत ही दर्दनाक होती हैं

 

बांदा, 06 दिसम्बर, 2022-

पर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री उमाकान्त त्रिपाठी ने पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस उ0प्र0 लखनऊ के पत्र के क्रम में अवगत कराया है कि आवासीय भवनों में अग्नि दुर्घटनाओं में ज्यादातर अग्निकाण्ड विद्युत सार्ट सर्किट के कारण होते हैं। यह घटनायें बहुत ही दर्दनाक होती हैं। उक् दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जनसामान्य को जागरूक किया है कि विद्युत सार्ट सर्किट से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने हेतु मुख्य रूप से जीर्ण-शीर्ण वायरिंग, ओवरलोड तथा मानक के विपरीत विद्युत वायर का प्रयोग न किया जाए। उन्होंने जनपद में विभिन्न प्रचार माध्यमों जैसे सिनेमाघर, स्थानीय टी0वी0चैनल, समाचार पत्र, सोशल मीडिया एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से जनसामान्य को आवासीय भवनों में समय-समय पर विद्युत वायरिंग एवं लोड का परीक्षण कराये जाने के सम्बन्ध में जागरूक किया जाए तथा पुरानी एवं जर्जर एल्यूमुनियम तारों की वायरिंग को कापर के तारों से चेंज किया जाए, ताकि विद्युत लोड अधिक होने के कारण सार्ट सर्किट की घटनाओं को रोका जा सके। स्थानीय स्कूल, काॅलेजों में भी विद्युत सार्ट सर्किट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव हेतु छात्र/ छात्राओं के माध्यम से जागरूक किया जाए। विद्युत विभाग द्वारा मीटर रीडिंग लेते समय आवासीय भवनों के निवासियों को विद्युत लोड एवं सुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी दी जाए। जनपद में अग्नि सचेतक योजना के अन्तर्गत बनाये गये फायर वालेन्टियर के माध्यम से भी लोंगो को जागरूक किया जाए। इसके अलावा फायर सर्विस के साथ-साथ स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी भी सार्ट सर्किट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव हेतु स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयाजित कराये, ताकि सार्ट सर्किट से होने वाली दुर्घटना के कारण जनहानि होने से बचाया जा सके।

Related posts

देशी /कंपोजिट/भांग दुकानों के लिए ई-लॉटरी के माध्यम से दुकानों का आवंटन 

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री अजीत कुमार द्वारा जिला चिकित्सालय बांदा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया,

zeestarnews

उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड शान्ति सदन, कटरा जनपद-बाँदा द्वारा विपणन विकास सहायता (एस0सी 0एस0पी0) योजनांतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन दिनाँक-14.02.2025 समयः-12:00 बजे दिन-शुक्रवार को विकासखंड बड़ोखर खुर्द के मीटिंग हाल, बड़ोखर खुर्द जनपद बाँदा में किया गया

zeestarnews

Leave a Comment