Zee Star News
Breaking News
Breaking News

जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन ने बताया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत दिनांक 14.12. 2022 को जनपद में सामूहिक विवाह कार्यक्रम राजीव गांधी डी०ए०वी० महाविद्यालय बांदा के प्रांगण में आयोजन किया जाना प्रस्तावित है

 

दिनांक 8 नवंबर, 2022

जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन ने बताया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत दिनांक 14.12. 2022 को जनपद में सामूहिक विवाह कार्यक्रम राजीव गांधी डी०ए०वी० महाविद्यालय बांदा के प्रांगण में आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम के सफ आयोजन हेतु निम्नानुसार कार्यवाही हेतु एतद्द्वारा निर्देश निर्गत किये जाते है:-

समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जनपद बांदा एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद बांदा एवं अतर्रा तथा नगर पंचायतें मटौंध, तिन्दवारी, बबेरू, ओरन, बिसण्डा एवं नरैनी को निर्देशित किया जाता है कि वह अपने विकास खण्ड / नगर क्षेत्रान्तर्गत प्राप्त हुये रजिस्ट्रेशन में अंकित लाभार्थियों का पुनः सत्यापन कर इस आशय का प्रमाण पत्र अपने अधीनस्थ जांचकर्ता अधिकारी एवं स्वयं के हस्ताक्षर से निर्गत करना सुनिश्चित करेंगें कि चयनित लाभार्थी योजनान्तर्गत पात्र है, इनकी शादी पूर्व में नहीं हुयी है। उक्त सूचना दिनांक 10.12.2022 के पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करायी जायेगी। इसके अतिरिक्त अपने विकास खण्ड / नगर क्षेत्र से सम्बन्धित वैवाहिक जोडों को वैवाहिक स्थल (राजीव गांधी डी०ए०वी० महाविद्यालय बांदा के प्रांगण में) लाने व कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपरान्त उन्हें वापस ले जाने की सम्पूर्ण व्यवस्था अपने संसाधनों से सुनिश्चित करेंगे। साथ ही समस्त खण्ड विकास अधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाये जाने के दृष्टिगत वैवाहिक स्थल पर अपने अधीनस्थ 05 कर्मचारियों की डियूटी लगाना सुनिश्चित करेंगे। कोविड-19 के दृष्टिगत सामाजिक दूरी बनाये रखने हेतु यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वर-वधु पक्ष से 05-05 व्यक्तियों को ही वैवाहिक स्थल पर लाया जाये ।

उन्होंने बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी/अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, बांदा का यह दायित्व होगा कि वह वैवाहिक आयोजन स्थल ( राजीव गांधी डी०ए०वी० महाविद्यालय बांदा के प्रांगण में) एक दिन पूर्व दिनांक 12.12.2022 से ही 25 सफाई कर्मियों को तैनात कर वैवाहिक स्थल की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करेंगे तथा दिनांक 14.12.2022 को आयोजन स्थल पर प्रातः 7:00 बजे से 25-25 सफाई कर्मियों की डियूटी लगाना सुनिश्चित की जाये। इसके अतिरिक्त अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद बांदा कार्यक्रम आयोजन की तिथि को 04 मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था कराना भी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने अधिशाषी अभियन्ता, जल संस्थान बांदा को निर्देशित किया कि वह दिनांक 14.12.2022 को प्रातः 07:00 बजे कार्यक्रम स्थल राजीव गांधी डी०ए०वी० महाविद्यालय बांदा में 08 भरे टैंकर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी, बांदा को निर्देशित किया कि दिनांक 14.12.2022 को सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थल राजीव गांधी डिग्री कालेज में कोविड-19 के दृष्टिगत मास्क, सैनेटाइजर, हैण्डवाश व किसी भी अपातकाल स्थिति से निपटने के लिये मेडिकल टीम (महिला/पुरूष) एम्बुलेंस इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे । पुलिस अधीक्षक, बांदा से अपेक्षित है कि दिनांक 14.12.2022 को राजीव गांधी डी०ए०वी० महाविद्यालय बांदा में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये समुचित पुलिस टीम (महिला/पुरुष) के साथ-साथ आयोजन स्थल पर यातायात की व्यवस्था सुदृढ बनाये रखने हेतु समुचित मात्रा में यातायात कर्मियों की भी तैनाती करना सुनिश्चित करें । मुख्य अग्निशमन अधिकारी, बांदा को निर्देशित किया जाता है कि दिनांक 14.12.2022 को राजीव गांधी डी०ए०वी० महाविद्यालय बांदा में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सुरक्षा के दृष्टिगत किसी अकस्मात दुर्घटना से निपटने के लिये अग्निशमन टैंकर मय स्टाफ के तैनात करना सुनिश्चित करें । प्राचार्य / प्रधानाचार्य, राजीव गांधी डी०ए०वी० महाविद्यालय, बांदा को निर्देशित किया जाता है कि दिनांक 14.12.2022 को राजीव गांधी डी०ए०वी० महाविद्यालय बांदा में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम हेतु महाविद्यालय में 06 कमरे सामग्री रखने हेतु एवं महाविद्यालय का प्रांगण आरक्षित करना सुनिश्चित करें।

उपर्युक्त आदेश का अनुपालन समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाये।

 

Related posts

पशु व्यापारी पर प्राणघातक हमला कर लूटा

zeestarnews

बुंदेलखंड की तमाम बुनियादी मांगों को लेकर धरने पर बैठे रास्ट्रीय अध्यक्ष श्री उमेश बाबू चौरसिया, श्री रघु ठाकुर जी एवं श्री वरुण ठाकुर जी

zeestarnews

प्रशासन द्वारा पुकारी गौशाला की जांच आज भी संदेह के घेरे में

zeestarnews

Leave a Comment