Zee Star News
Breaking News
अन्य

श्री आर0पी0 सिंह, आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा द्वारा डा० विपिन मिश्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा के साथ थाना तिंदवारी में आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस’ के कार्यों की समीक्षा की गई

 

दिनांक 10 दिसंबर, 2022

श्री आर0पी0 सिंह, आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा द्वारा डा० विपिन मिश्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा के साथ थाना तिंदवारी में आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस’ के कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के समय प्रभारी निरीक्षक थाना तिंदवार अधीनस्थ स्टाफ के साथ उपस्थित थे। राजस्व विभाग से क्षेत्रीय कानूनगो, लेखपाल एवं तहसीलदार सदर उपस्थित थे। आयुक्त महोदय के पहुँचने तक एक भी प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत नहीं हुआ जैसे ही आयुक्त महोदय थाना पहुॅचे प्रथम प्रार्थना-पत्र किशोरीलाल पुत्र स्व0 महादेव नि० जौहरपुर का प्राप्त हुआ, जिसमें 35 वर्षों से सींच के लिए प्रयोग की जा रही नाली को विपक्षीगण द्वारा बन्द कर दिया गया है, को खुलवाने हेतु दिया गया। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि यह नाली निजी भूमि में थी जिसे नये केता द्वारा बन्द कर दिया गया है। स्थल की रजिस्ट्री की फोटो प्रति प्रार्थीगण द्वारा दिखाई गई जिसमें नाली को छोड़कर भूमि का विक्रय किया जाना अंकित है। प्र०निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक को टीम के साथ जाकर नियमानुसार बन्द की गई नाली को खुलवाते हुए समस्या का निरीकरण आज ही करने के निर्देश दिए गए। इसके उपरांत 6-7 प्रार्थना-पत्र और प्राप्त हुए जो लगभग सभी अवैध कब्जा एवं भूमि विवाद से संबंधित थे जिनके निस्तारण हेतु संबन्धित राजस्व निरीक्षक एवं स्थानीय लेखपाल को निर्देश दिए गए। हदबन्दी के वादों के सम्बन्ध में राजस्व निरीक्षकों से पूंछने पर बताया गया कि उनके पास वर्ष 2012 से अब तक के मामले लम्बित हैं। आयुक्त महोदय द्वारा घोर असंतोष व्यक्त करते हुए सभी राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि आज शाम तक लम्बित प्रकरणों की पूरी सूची तथा किस कारण से लम्बित हैं, पूर्ण विवरण के साथ लेकर उपस्थित हों। भूमि संबन्धी विवादों के प्राप्त हो रहे प्रकरणों को देखते हुए आयुक्त महोदय द्वारा लेखपालों को निर्देशित किया गया कि गांव में कैम्प करें तथा गांव के राजस्व सम्बन्धी जितने भी प्रकरण यथा-वरासत, सार्वजनिक भूमि, चकरोड, तालाब, भीटा, खलिहान आदि के जितने भी प्रकरण हो प्राथमिकता पर निस्तारित करें। चकमार्ग अतिक्रमण के संबन्ध में यह भी निर्देश दिए गए कि विकास विभाग के सहायक विकास अधिकारी, पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक को भी लेकर जाएं और काबिज की गई चकमार्ग की भूमि को खाली कराकर उस पर विकास खण्ड के अधिकारियों, क्षेत्रीय कार्मिकों के सहयोग से तत्काल मनरेगा योजना के अन्तर्गत मिट्टी डलवाकर उसे ऊचा करवा दें ताकि पुनः चकमार्ग में अतिक्रमण न हो सके। साथ ही गांव में प्रतिदिन किए गए कार्य का नोट तैयार कर उच्चाधिकारियों उप जिलाधिकारी/तहसीलदार को प्रेषित करें और उनसे जो सहायता प्राप्त करनी हो प्राप्त करें। आयुक्त महोदय द्वारा राजस्व विभाग की कार्य प्रणाली पर घोर असंतोष व्यक्त किया।

तदुपरांत पुलिस उपमहानिरीक्षक के साथ तहसील बबेरू क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिमौनी में दिनांक 15, 16 एवं 17 दिसम्बर, 2022 को लगने वाले मेले के सम्बन्ध में की गई व्यवस्था के निमित्त स्थलीय भ्रमण किया गया। उप जिलाधिकारी/तहसीलदार बबेरू एवं स्थानीय पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। उक्त अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों को समुचित निर्देश प्रदान किए गए।

 

Related posts

स्वस्थ बालक -बालिका प्रतियोगिता का आयोजन सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर किया जाएगा

zeestarnews

जिलाधिकारी बांदा श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में तहसील अतर्रा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

zeestarnews

पत्रकारों हुए जमानत पर रिहा  फूल माला और गाजे बाजे से किया गया भव्य स्वागत

zeestarnews

Leave a Comment