बांदा, 12 दिसम्बर, 2022-
जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन ने दिनांक 15, 16 व 17 दिसम्बर, 2022 को आयोजित होने पौराणिक सिमौनी बाबा मेला की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया उन्होंने सिमौनी धाम मेला स्थल का निरीक्षण करते हुए जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मेला स्थल पर टैंकर लगाकर जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए। उन्होंने इसके लिए मेला ग्राउन्ड में विभागीय कर्मचारियों को भी लगाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को शौचालयों की साफ-सफाई एवं पूरे मेला परिसर की सफाई कराये जाने तथा मेला स्थल में जगह निर्धारित करके डस्टबिन रखवाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जहां पर सुरक्षा हेतु फोर्स रहेगा, वहां पर शौचालय परिसर की समुचित साफ-सफाई एवं ठहरने की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने मेला ग्राउन्ड में एवं रास्ते में जो सोलर लाइटें खराब हो उनको कल तक ठीक/बदलवाने के निर्देश विद्युत विभाग एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिये। पर्यटन विभाग द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन भी किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्माण किये गये रास्ते, मेला परिसर, पार्किंग एवं प्रदर्शनी स्थल आदि का गहनता से निरीक्षण करते हुए सभी तैयारियों को कल तक पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिये।
जिलाधिकरी ने महोत्सव परिसर की सफाई, पानी की आपूर्ति तथा सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाये जाने के निर्देश डी0पी0आर0ओ0 को दिये। उन्होंने निर्माण किये गये रोड पर एवं मेला परिसर में लाइट की समुचित व्यवस्था कराये जाने तथा फ्लैक्सी बोर्ड को लगाये जाने हेतु निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था कराये जाने के साथ आवश्यक स्थलों पर बैरीकेटिंग कराये जाने तथा यातायात को सुविधा अनुसार संचालित किये जाने हेतु एक क्रेन की व्यवस्था तथा चिकित्सकों की टीम एवं एम्बूलेन्स की व्यवस्था भी कराये जाने के निर्देश दिये। पर्यटन केन्द्र व महोत्सव परिसर में पेयजल व्यवस्था हेतु हैण्डपम्प, पाइपलाइन, टैंकरों में टोंटी की व्यवस्था तत्काल कराये जाने के निर्देश अधिशाषी अभियंता जल संस्थान को दिये। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन ने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था तथा आवश्यक निगरानी रखने एवं यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरस्त रखने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने मेले को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात तथा अग्नि से बचाव हेतु एवं गतवर्ष की भांति पुलिस व्यवस्था, होमगार्ड, पी0आर0डी0 जवानों को तैनात किये जाने के निर्देश दिये। पुलिस चैकी से ग्राम सिमौनी तथा मौनी बाबा धाम से आई0टी0आई0 एवं पुलिस चैकी से ग्राम की ओर जाने वालेे मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करायी जाए। उन्होंने भारत सरकार एवं शासन द्वारा संचालित योजनाओं/ कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार सामाग्री व सम्बन्धित विभागों के विभागीय स्टाल के आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये तथा वन डिस्ट्रिक वन प्रोजेक्ट के अन्तर्गत दुकानों की व्यवस्था सम्बन्धित विभागों के द्वारा लगाया जाना सुनिश्चित किया जाए। दर्शनार्थियों के अवागमन हेतु गतवर्षों की भांति परिवहन व्यवस्था सुदृढ़़ करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन, मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी बबेरू, ज्वाइंट मजिस्टेªट, अधिशाषी अभियंता जल संस्थान, विद्युत, खण्ड विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
