Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के अन्तर्गत विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

 

बाँदा, 05 फरवरी, 2025-

 

  जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के अन्तर्गत विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

 

 

बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों केा निर्देश दिये कि विकास कार्यों में तेजी लाते हुए अपने विभागीय लक्ष्यों को शीघ्र पूर्ण करायें। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा करते हुए जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन अधिकारी को निर्देश दिये कि योजना के अन्तर्गत बैंकों में लम्बित आवेदनों का बैंक से समन्वय कर शीघ्र निस्तारित करायें। उन्होंने अधिशाषी अभियंता जल जीवन मिशन को निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत अवशेष कार्यों पेयजल कनेक्शन सहित जलापूर्ति का कार्य माह फरवरी, 2025 तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यदायी संस्था आरईडी के भवन निर्माण एवं सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अवशेष बचे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराये जाने तथा वित्तीय प्रगति में किये गये भुगतान की पूर्ण फीडिंग पोर्टल पर पूर्ण विवरण सहित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित पर्यटन, अधिशाषी अभियंता आरईडी के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने एवं उनके विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने एनआरएलएम समूहों को बैंको से क्रेडिट लिंकेज कराकर ऋण दिलाये जाने के सम्बन्ध में लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि इस कार्य में इंडियन बैंक सहित जिन बैंकों के द्वारा कार्य में देरी की जा रही है, उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाए।

  जिलाधिकारी ने पिछडा वर्ग छात्रवृत्ति, अल्पसंख्यक कल्याण छात्रवृत्ति व सामान्य छात्रवृत्ति वितरण की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को छात्रवृत्ति के आवेदनों का समय से निस्तारण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत प्राप्त नये आवेदनों की पात्रता की जांच कराते हुए निस्तारण करने तथा अवशेष लम्बित आवेदनों का इसी माह लाभार्थियों को जिला प्रोबेसन अधिकारी को दिये। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी आंगनबाडी केन्द्रों में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को नियमित रूप से पोषाहार वितरण के साथ चिन्हित किये गये अति कुपोषित बच्चों को कुपोषण की श्रेणी से तीन माह के अंदर बच्चों की नियमित जांच एवं पोषाहार दिलाते हुए सुपोषित बनाने हेतु कार्यवाही करें। इस कार्य हेतु सीडीपीओ एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों की नियमित समीक्षा भी करें। उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत निर्देश दिये कि सभी सम्बन्धित अधिकारी अपनी ड्यूटी में दिये गये कार्यों एवं दायित्वों का समय से उपस्थित रहकर कार्य दायित्वों का निर्वहन करें। बैठक में उन्होंने कार्यदयी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिये कि विकास कार्यों में तेजी के साथ समय एवं गुणवत्ता से कार्यों को पूर्ण करें। उन्होंने आवास के पात्र लाभार्थियों के सर्वे कार्य को तथा फैमिली आईडी बनाये जाने के कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एवं सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Related posts

’ बांदा, 22 सितम्बर, 2022- मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोेदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद में 17 सितम्बर, 2022 से 02 अक्टूबर, 2022 तक चलने वाले अनुराग पटेल ने अशोक लाट तिराहे से केन नदी तक विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओं की जल यात्रा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा रैली में बच्चों के साथ जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण इस जल यात्रा में पैदल चलकर केन नदी तट तक गये। इस जल यात्रा रैली का उद्देश्य जल को बचाने तथा जल संरक्षित करना है। यह जल यात्रा रैली जिलाधिकारी के नेतृत्व में अशोक लाट तिराहे से संकट मोचन मंदिर, जेल रोड चैराहा होते हुए केन नदी तक आयोजित की गयी। रैली में छात्र/छात्राओं द्वारा जल संरक्षण व संचयन हेतु संदेश प्रदान करने के लिए जल ही जीवन है, जल है तो कल हैै, जल बचाओ-कल बचाओ, पानी की रक्षा है-देश की सुरक्षा आदि स्लोगन के द्वारा जल क। जिलाधिकारी ने केन नदी के तट पर जल यात्रा रैली के समापन पर उपस्थित समाजसेवियों, विभिन्न विद्यालय के छात्र/छात्राओं एवं अध्यापकों तथा गणमान्य लोंगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल संरक्षण एवं वर्षा जल की एक-एक बूंद को एकत्र करना बहुत महत्वपूर्ण है। बुन्देलखण्ड में जल संरक्षण की बहुत बडी आवश्यकता है तथा जल ही जीवन की महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए जल संचयन करना बहुत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जल संचयन एवं जल के बचाव हेतु लोंगो में जन-जागरूकता लाने हेतु इस जल यात्रा रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद के 1725 जूनियर एवं प्राथमिक विद्यालयों तथा 200 इण्टर काॅलेज के छात्र/छात्राओं द्वारा जल यात्रा का आयोजन कर लोंगो को जल बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षा जल के संचयन हेतु हम सभी लोंगो को नदियों, पोखरों, तालाबों को संरक्षित करते हुए वर्षा के जल को एकत्र करना है, जिससे कि भूगर्भ जल का स्तर बढे और आने वाले समय मेें जल संकट से बचाव

zeestarnews

बुंदेलखंड इंसाफ सेना द्वारा गरीब और असहाय लोगों में बांटे गए कंबल

zeestarnews

संपूर्ण समाधान दिवस सदर तहसील बांदा में दीपा रंजन के अध्यक्षता में आयोजन किया गया

zeestarnews

Leave a Comment