Zee Star News
Breaking News
अन्य

मदरसा जदीद में मनाया गया अल्पसंख्यक अधिकार दिवस   

*मदरसा जदीद में मनाया गया अल्पसंख्यक अधिकार दिवस

 

 बांदा- बबेरू जनपद बांदा के बबेरू तहसील अंतर्गत हरदौली ग्राम पंचायत में स्थित मदरसा दारुल उलूम हश्मतुर्रजा जदीद में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर छात्र छात्राओं ने अपने हुनर दिखाये। छात्र छात्राओं के द्वारा बनाए गए नमूनों को मदरसा के प्रबंधक प्रधानाचार्य व शिक्षक शिक्षिकाओं ने अवलोकन किया व छात्र छात्राओं को खूब सराहा। आयोजित गोष्ठी में छात्र छात्राओं को अल्पसंख्यकों के हित में सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं के बारे में बताया गया व हिंदी तालीम प्रमुख गौस मुहम्मद ने अल्पसंख्यक समुदाय के संविधानिक मूल्यों को बताया। कार्यक्रम में प्रबंधक मौलाना मुहम्मद इदरीस कादरी, प्रधानाचार्य मौलाना नईमुद्दीन, हिंदी तालीम प्रमुख गौस मुहम्मद, आशना फातिमा, निशा बानो, रहनुमा फातिमा, मोहम्मद शमशीर, अब्दुल कुद्दूस सहित मदरसा के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।‌

Related posts

जनपद में निर्माणाधीन परियोजनाओं के स्थलीय सत्यापन के अर्न्तगत दिनांक 02 नवम्बर, 2022 को जिलाधिकारी बांदा श्री अनुराग पटेल द्वारा अटल आवासीय विद्यालय, बांदा के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया

zeestarnews

विकसित भारत संकल्प यात्रा

zeestarnews

17 फरवरी 25 शहर कांग्रेस कमेटी बांदा द्वारा स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई गई /

zeestarnews

Leave a Comment