Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

सदर विधायक के प्रयास से कई मुहल्ले में आ सकती प्रसन्नता 2400000 रुपए के कामों को स्वीकृत कराया

विधायक के प्रयासों जगमग होंगे कई मोहल्ले और गांव
खनिज न्यास से स्वीकृत हुए 24 लाख रुपए से अधिक के काम

बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के अथक प्रयासों से अब शहर के कई मोहल्ले और आसपास के गांव जगमग हो सकेंगे। विधायक ने पहल करते हुए खनिज न्यास से करीब 32 लाख रुपए से विद्युतीकरण कराने का प्राकंलन प्रस्ताव भेजा था, जिसमें विभागीय अफसरों ने विभिन्न कामों का स्टीमेट तैयार कर 24 लाख से अधिक रुपए निर्गत कर दिए हैं। अब जल्द कामों को शुरू करके जनता को लाभ पहुंचाया जाएगा।
आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के बाद भी अभी जिले के कई गांव और शहर के कई मोहल्ले विद्युतीकरण से अछूते हैं और वहां के लोग या तो अभी भी बिना बिजली के जीवन यापन करने को मजबूर हैं या फिर लकड़ी के खंभांे के जरिए अपने घरों को रोशन कर पा रहे हैं। ऐसे में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ऐसे इलाकों की सुध ली और पहल करते हुए खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद व प्रबंध समिति की बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से रखा। इतना ही नहीं विधायक ने शहर के क्योटरा, झील का पुरवा, धीरज नगर, बबेरू रोड, दुरेड़ी, बक्क्षा आदि गांवों विद्युतीकरण और लाइन विस्तार आदि से संबंधित करीब 32 लाख चाैरासी हजार 117 रुपए का प्राकंलन प्रस्ताव भेजा। जिस पर विभागीय अफसरों ने स्टीमेट तैयार करके विधानसभा क्षेत्र के 11 कार्याें के सापेक्ष 24 लाख 27 हजार 278 रुपए स्वीकृत कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई। स्वीकृत कार्याें में शहर के झील का पुरवा, हीरा का पुरवा दुरेड़ी, धीरज नगर, बक्क्षा कुरौली, क्योटरा, बबेरू रोड समेत कई इलाकों में लाइन विस्तार व लाइन शिफ्टिंग आदि के काम शामिल हैं। सदर विधायक ने विभागीय अफसरों को सभी काम जल्द से जल्द शुरू कराने और तेजी से काम करते हुए जनता तक विद्युतीकरण का लाभ पहुंचाने की हिदायत दी है। कहा कि काम में किसी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी।
रजत सेठ विधायक प्रतिनिधि
सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी

Related posts

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी दिनांक 16 अक्टूबर, 2024 दिन बुद्धवार को जनपद में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्रातः 11ः00 बजे महिलाओं से सम्बन्धित समस्याओं की जनसुनवाई सर्किट हाउस सभागार बाॅदा में करेंगी

zeestarnews

’ बांदा, 22 सितम्बर, 2022- मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोेदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद में 17 सितम्बर, 2022 से 02 अक्टूबर, 2022 तक चलने वाले अनुराग पटेल ने अशोक लाट तिराहे से केन नदी तक विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओं की जल यात्रा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा रैली में बच्चों के साथ जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण इस जल यात्रा में पैदल चलकर केन नदी तट तक गये। इस जल यात्रा रैली का उद्देश्य जल को बचाने तथा जल संरक्षित करना है। यह जल यात्रा रैली जिलाधिकारी के नेतृत्व में अशोक लाट तिराहे से संकट मोचन मंदिर, जेल रोड चैराहा होते हुए केन नदी तक आयोजित की गयी। रैली में छात्र/छात्राओं द्वारा जल संरक्षण व संचयन हेतु संदेश प्रदान करने के लिए जल ही जीवन है, जल है तो कल हैै, जल बचाओ-कल बचाओ, पानी की रक्षा है-देश की सुरक्षा आदि स्लोगन के द्वारा जल क। जिलाधिकारी ने केन नदी के तट पर जल यात्रा रैली के समापन पर उपस्थित समाजसेवियों, विभिन्न विद्यालय के छात्र/छात्राओं एवं अध्यापकों तथा गणमान्य लोंगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल संरक्षण एवं वर्षा जल की एक-एक बूंद को एकत्र करना बहुत महत्वपूर्ण है। बुन्देलखण्ड में जल संरक्षण की बहुत बडी आवश्यकता है तथा जल ही जीवन की महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए जल संचयन करना बहुत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जल संचयन एवं जल के बचाव हेतु लोंगो में जन-जागरूकता लाने हेतु इस जल यात्रा रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद के 1725 जूनियर एवं प्राथमिक विद्यालयों तथा 200 इण्टर काॅलेज के छात्र/छात्राओं द्वारा जल यात्रा का आयोजन कर लोंगो को जल बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षा जल के संचयन हेतु हम सभी लोंगो को नदियों, पोखरों, तालाबों को संरक्षित करते हुए वर्षा के जल को एकत्र करना है, जिससे कि भूगर्भ जल का स्तर बढे और आने वाले समय मेें जल संकट से बचाव

zeestarnews

धान क्रय हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि धान क्रय केन्द्रों पर धान खरीद हेतु सभी आवश्यक उपकरण एवं व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित की जाए

zeestarnews

Leave a Comment