Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

मकर संक्रांति के पर्व पर गोवंश को खिलाया गया खिचड़ी

मकर संक्रांति के पर्व पर गोवंश को खिलाया गया खिचड़ी

 

 

 

 

 

 

 बांदा जनपद में शनिवार 14 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गौशाला पहुंचकर गोवंश को खिचड़ी खिलाई गई।

आपको बता दे यह पूरा मामला बांदा जनपद के पल्हरी गौशाला का है जहां पर विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के तत्वाधान में गोवंश को खिचड़ी खिलाई गई। इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी मंडी समिति, ग्राम प्रधान तथा सचिव, बीडीओ सहित अन्य पदाधिकारी एवं समिति के समस्त सदस्य मौजूद रहे।

वहीं गौशालाओं की व्यवस्था के बारे में पूछने पर बताया गया की यहां की व्यवस्था ठीक है तथा इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारा यह उद्देस्य है कि समस्त गौशालाओं में जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी निभाएं और गौशालाओं की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर गोवंश का पालन करें।

वहीं आगे जिलाध्यक्ष ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के आदेशों को दरकिनार कर जो भी जिम्मेदार लापरवाही कर रहे हैं उनके ऊपर कार्यवाही करनी सुनिश्चित की जाएगी । और आज उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर जिले में संचालित विभिन्न गौशालाओं में 1 सप्ताह है खिचड़ी भोग कार्यक्रम आयोजन किए जाएंगे

 

इस दौरान मुख्य रूप से बड़ोखर ब्लॉक वीडियो अजय पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजनारायण नामदेव, पशु मित्र हरि ओम, जिला प्रभारी सुरेश कान्हा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र द्विवेदी, जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी, जिला प्रचार मंत्री रजनीश प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी मितेश कुमार, राम गोपाल साहू, जिला मंत्री राहुल राजपूत, नगर महामंत्री ब्रिज किशोर द्विवेदी, पूर्वी नगर अध्यक्ष बलवीर कुशवाहा महेश धुरिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

भाजपा प्रत्याशी के लिए राज्यमंत्री ने विद्यालयां में किया जनसम्पर्क

zeestarnews

*भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बांदा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

zeestarnews

पानी परात को हाथ छुओ नहीं नैनन के जल से पग धोये सुदामा चरित्र की कथा सुनकर श्रोता हुए भाव विभोर

zeestarnews

Leave a Comment