Zee Star News
Breaking News
संपादकीय

संम्पूर्ण ब्रम्हांड मे यह तथ्य निर्विवादित है, कि ऐसे तो मोदी जी अत्यंत यशस्वी, तपस्वी, मनस्वी, तेजस्वी, सुयोग्य, परीश्रमी, विजनरी और नेतृत्व के नैसर्गिक गुणों से भरपूर प्रशासक है

मोदी जी की विशलिस्ट

~~~~~~~~~~~~

 

संम्पूर्ण ब्रम्हांड मे यह तथ्य निर्विवादित है, कि ऐसे तो मोदी जी अत्यंत यशस्वी, तपस्वी, मनस्वी, तेजस्वी, सुयोग्य, परीश्रमी, विजनरी और नेतृत्व के नैसर्गिक गुणों से भरपूर प्रशासक है।

 

उनके व्यक्तिगत गुणों की प्रशंसा एन्ड्रोमीडा गैलक्सी मे भी होती है। उन्हे पद पर भरपूर समय मिला है, और आगे भी मिलते रहने की संभावना है। परंतु बतौर प्रधानमंत्री वे अच्छे परीणाम अच्छे नही दे पाए,

 

इसके कारण अक्सर मुझे मेरे फैमली ग्रुप मे प्रेषित करवाते रहे है। उन सभी विषयों पर उनका निर्द्वंद्व विश्वास करते हुए, गंभीर मनन के पश्चात मै इस निष्कर्ष पर पहुच पाया हूं कि भारत उन्हे उस अवस्था मे मिला नही, जैसा वह नेहरू जी से प्राप्त करना चाहते थे।

~~~

मोदी जी का कार्यकाल खराब नही होता …

अगर …

 

1. नेहरू ने भारत का बंटवारा नहीं कराया होता।

2. नेहरू ने पाक अधिकृत कश्मीर जीत लिया होता।

3. नेहरू ने रूस और वामपंथी देशो से पींगे न बढाई होती।

4. नेहरू ने चीन को हरा कर अक्साई चिन डोकलाम, पेगांग, जीत लिए होते।

5. नेहरू ने माओं को गंगा किनारे झूला झुला दिया होता

6. नेहरू ने चीन को यूएन का पर्मानेण्ट मेम्बर न बनाया होता

7. नेहरू ने कोको आइलैण्ड को बर्मा को नही दिया होता।

8. नेहरू ने सारे शहर न्यूयार्क और गांव वडनगर की तरह विकसित किए होते।

9. नेहरू ने अगर पांच ट्रिलीयन की इकॉनमी बना दी होती।

10. नेहरू ने रोजगार की व्यवस्था की होती

11. नेहरू ने महंगाई पर नियंत्रण रखा होता

12. नेहरू ने नोटबंदी की होती

13. नेहरू ने पेरिस मे कपड़े न धुलवाए होते

14. नेहरू ने हवाई जहाज से सिगरेट न मंगाई होती

15. नेहरू ने एडविना से इश्क न लडाया होता

16. नेहरू ने हिंदू राष्ट्र बना दिया होता

17. नेहरू ने खुद को भारतरत्न न दिया होता

18. नेहरू ने थिमैया को इज्जत दी होती

19. नेहरू ने जेल मे भगतसिंह से मुलाकात की होती

20. नेहरू ने भोजन से मुस्लिम, आदत से क्रिस्चन, दुर्भाग्य से हिंदू हूं न बोला होता

21. नेहरू ने सुभाष, सरदार और अटल बिहारी की इज्जत की होती

22. नेहरू ने सड़के, कारखाने, बैंक और डिजिटल कैमरे बनवाए होते

23. नेहरू ने ज्योतिष, वास्तु , योग और आयुर्वेद का सम्मान किया होता

24. नेहरू ने ब्याह कर बेटी न पैदा की होती

25. नेहरू प्रधानमंत्री न बने होते

 

बदमाश नेहरू की कारस्तानियां अनंत हैं। उनकी बहुत सारी कारस्तानियां अभी भी गुप्त हैं, जो आगामी चुनावो और राष्ट्रीय संकटो के समय पर आपको अवगत करा दिया जाएगा।

~~~

नेहरू ने मोदी जी के भारत का बेड़ा गर्क कर दिया है।राष्ट्र के विकास के लिए नेहरू ने अगर उपरोक्त बिन्दुओं का ध्यान दिया होता तो मोदी जी निष्कंटक, निर्विघ्न पूर्णकालिक रूप से तक विश्व मे घूमघूम कर पोषण प्राप्त कर सकते थे।

 

काश .. कि नेहरू नाम का शख्स धरा पर उत्पन्न न हुआ होता। पैदा हो ही गए तो काश कि ये जघन्य गलतियां न की होती।

 

विशलिस्ट अभी इतनी ही है।

फैमली ग्रुप मे अगला संदेश प्राप्त होने पर अपडेट की जाएगी।

 

🇮🇳🇮🇳🇮🇳

Related posts

24 नवंबर 1675 की तारीख गवाह बनी थी, हिन्दू के हिन्दू बने रहने की

zeestarnews

धर्म की जय हो ।अधर्म का नाश हो।आलेखक : प्रभाकर चौबे

zeestarnews

सती माँ जावित्री धाम (जारी) का परिचय बुंदेलखंड में हर हमेशा सतियों ने अपना परचम लहराया है

zeestarnews

Leave a Comment