Zee Star News
Breaking News
Breaking News

देश में अब एक बार फिर मास्क पहनना हुआ जरूरी

Coronavirus In India: देश में कोरोना को लेकर डर बढ़ने लगा है. केंद्र और राज्य सरकारें भी पहले ही सतर्क हो गई हैं. देश में अब एक बार फिर लोग मास्क पहने हुए नजर आ रहे हैं.कई जगहों पर मास्क जरूरी कर दिया गया है. हाल ही में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और स्वास्थ्य मंत्रियों ने कोविड-19 के लिए तैयारियों और प्रोटोकॉल की समीक्षा को लेकर बैठक की. चलिए आपको बताते हैं कि भारत में किन जगहों पर जाने के लिए आपको मास्क लगाना अनिवार्य है. हालांकि, कोरोना से बचने के लिए हर नागरिक को घर से निकलते समय मास्क जरूर पहनना चाहिए.

दिल्ली एम्स ने दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एडवाजरी जारी की है. अब एम्स अस्पताल के कर्मचारियों के साथ ही इलाज के लिए आने वाले हर व्यक्ति के लिए मास्क पहनना जरूरी है. इसके अलावा पांच से ज्यादा लोगों के जमा होने पर भी रोक लगा दी गई है और अस्पताल में भीड़भाड़ से बचने की अपील की गई है. अधिकारियों के रूम में सिटिंग अरेंजमेंट कोविड नियमों के मुताबिक किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं.

यूपी के अस्पतालों में मास्क पहनना जरूरी    उत्तर प्रदेश में भी कोरोना को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने कहा कि कोरोना (Corona Virus) के खतरे को देखते हुए अस्पतालों में मास्क अनिवार्य किया जा रहा है. इसके साथ ही कोरोना प्रभावित देश से लौटे यात्रियों की जांच की जाए. राजधानी लखनऊ में 26 दिसंबर से अस्पतालों में बिना मास्क के प्रवेश नहीं हो मिलेगा. हर अस्पताल में लोगों से मास्क लगाने के लिए अपील की जा रही है.  स्टेट ब्यूरो संदीप कुमार दिल्ली

Related posts

दिनांक 17 सितंबर 2022 से 2 अक्टूबर तक सेवा पकवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है

zeestarnews

पल्लरी ग्राम प्रधान पर लगे गंभीर आरोप

zeestarnews

फिर हुई मोरम खदानों पर कार्रवाई जहां गलत पाया गया भारी जुर्माना लगाया गया

zeestarnews

Leave a Comment