बांदा, बबेरू क्षेत्र के बगेहटा गांव में उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा आयोजित हुआ नि:शुल्क मिनी स्वास्थ्य शिविर ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम प्रबंधक बृजेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान ने फीता कटकर नि:शुल्क मिनी स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया।
मिनी स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, चिकित्सकों ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
स्वास्थ्य शिविर में आयुष्मान कार्ड बनवाने से रह गए लोगों का कार्ड भी बनाया गया।
मिनी स्वास्थ्य शिविर में मरीजो का ब्लड प्रेशर, शुगर, मलेरिया बलगम टी बी,और एड्स की जांच की गई और लोगों को दवाओं का किया गया वितरण।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजेंद्र कुमार ने कहा कि एचआईबी एवं सिफलिश के बारे में विस्तृत तरीके से बताया एवं स्वास्थ शिविर परीक्षण में सारी जांचे कराई जा रही है। स्वस्थ शिविर में आए ग्रामीणों की जांचे कराई जा रही है उन्होंने कहा कि “स्वास्थ्य अच्छा तो सब कुछ अच्छा है” डॉक्टर विनोद कुमार ने टी बी के लक्षणों के बारे मे बताया और उन्होंने कहा कि निःशुल्क डॉट्स की जांच कराई जाती है एवं टी बी मरीजों को 500 रुपए भी दीए जाते हैं। उन्होंने कहा कि शिविर मे समस्त जांचे भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।
डीआईएस दिशा बांदा मुन्नालाल प्रजापति ने एचआईबी एवं एड्स के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा कि इससे संबंधित समस्त जानकारी टोल फ्री नंबर 1097 में पूरी जानकारी मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार,टी आई संजय सिंह, राकेश कुमार,अबरार बेग,वर्षा गुप्ता, विष्णु सिंह,फूल सिंह, एवम समस्त बबेरू स्वास्थ्य टीम मौजूद रही ।