Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

बांदा नगर के भूरागढ़ सैकड़ों श्रद्धालुओं सहित तमाम गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया

 

4 जनवरी 2023

बां दा 3 जनवरी (वार्ता) बांदा नगर के भूरागढ़ घाट में मंगलवार को शाम आयोजित केन नदी आरती कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गाजे बाजे के साथ विधिवत्  पूजन , भजन के बाद केन नदी की आरती उतारी और दीप प्रज्वलित दीप दान दिया।
केन नदी को प्रदूषण से बचाने हेतु आज शाम नदी के तट पर केन जल आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार प्रजापति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षाविदों , अधिवक्ताओं , व्यापार मंडल के पदाधिकारियों , पत्रकारों व संभ्रांत नागरिकों सहित निकटवर्ती गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
उपस्थित जन समूह द्वारा पहले केन नदी की विधिवत् पूजा की गई। बाद में शंखनाद , ढोल , मजीरा, डमरु , झांझ और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच केन नदी की आरती उतारी गई।
कार्यक्रम में उद्योग व्यापार मंडल के आज 50 वर्ष पूरे होने पर केन नदी के तट पर दीप प्रज्वलित कर दीप दान भी किया गया। इस अवसर पर हर हर गंगे , हर हर महादेव , जय श्री राम के गगनचुंबी नारों से केन नदी का तट गूंज गया।
यहां पर उल्लेखनीय है कि पर्यावरण के दृष्टिगत नगर की जीवनदायिनी केन नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने हेतु पिछले 3 वर्षों से प्रत्येक मंगलवार की शाम नागरिकों द्वारा गाजे-बाजे के साथ केन नदी के तट पर पूजन , हवन ,  भजन और आरती के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें जीवनदायिनी केन नदी के प्रति लोगों की निरंतर आस्था बढ़ रही है और लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक. होते नजर आ रहे हैं।
गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार प्रजापति ने. उपस्थित जनसमुदाय को पॉलिथीन के प्रति सावधान करते हुए जागरूकता बनाए रखने की अपील की

Related posts

मोंठ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी: दो दर्जन घायल चार गंभीर, जालौन से चिरगांव दर्शन करने जा रहे थे

cradmin

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन ने दिनांक 15, 16 व 17 दिसम्बर, 2022 को आयोजित होने पौराणिक सिमौनी बाबा मेला की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया

zeestarnews

मां और गुरुवर श्री के जयकारों से गूंजा पांडाल मां गुरुवर श्री की आरती का लिया लाभ

zeestarnews

Leave a Comment