बांदा, 1
9 जनवरी, 2023-
जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन ने आगामी फरवरी माह में आयोजित होने वाले कालिन्जर महोत्सव के आयोजन के दृष्टिगत कालिन्जर किला एवं कालिन्जर महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कालिन्जर महोत्सव स्थल प महोत्सव के आयोजन हेतु तैयारियों को समय से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने महोत्सव स्थल पर पेयजल व्यवस्था, लाइटिंग, मोबाइल शौचालय, बैरिकेटिंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रदर्शनियों के आयोजन हेतु टेन्ट आदि व्यवस्था किये जाने के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने महोत्सव के आयोजन से पूर्ण सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरस्त रखने के निर्देश दिये। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अभियंता को माहोत्सव स्थल को समतल एवं सड़क की मरम्मत कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को कालिन्जर माहोत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने हेतु होर्डिंग लगाये जाने के निर्देश दिये। अग्निशमन वाहन एवं एम्बूलेन्स की व्यवस्था भी कराये जाने के निर्देश दिये।
उन्होंने कालिन्जर किले का निरीक्षण करते हुए किले में पर्यटन विभाग द्वारा निर्माण कराये जा रहे टूरिज्म क्राफ्टेरिया एवं प्रदर्शनी हाल का निरीक्षण करते हुए कार्य को तेज गति के साथ शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को दिये। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि किले के 07 गेट हैं एवं यह काफी प्राचीन एवं ऐतिहासिक किला है। उन्होंने नीलकण्ठ मन्दिर के ऊपर साइड में बने पुराने भवन में स्थायी सीटे लगाये जाने, फर्श बनाये जाने एवं लाइट की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने किले के विभिन्न क्षेत्रों राजा अमान सिंह महल एवं संग्रहालय, राम कटोरा तालाब, रंग महल, मोती महल, जखीरा महल आदि का निरीक्षण करते हुए मुगल कालीन एवं चंदेल कालीन प्राचीन चित्रों/मूर्तियों को देखते हुए प्रशंसा व्यक्त की एवं एक फोल्डर तैयार करने के निर्देश दिये। इसके उपरान्त उन्होंने टूरिज्म विभाग के सहयोग से 2.5 बीघे में तैयार किये जा रहे यूको टूरिज्म रिसार्ट का भी निरीक्षण किया, जिसमें 08 कार्टेज एवं गार्डन आदि बनाया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कालिन्जर महोत्सव के व्यापक रूप से आयोजन किये जाने हेतु कलेक्टेªट में आयोजित बैठक में कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, श्रम, ओडीओपी, शिक्षा, पंचायती राज, विज्ञान क्लब, स्वयं सहायता समूह, राजस्व, वन, समाज कल्याण एवं प्रोबेसन, विद्युत आदि विभागों की विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की बृहद स्तर पर प्रदर्शनी आयोजित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कालिन्जर महोत्सव का आयोजन 17 से 19 फरवरी, 2023 तक किया जायेगा। उन्होंने पर्यटन विभाग द्वारा आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गैलरी के अन्तर्गत शिव गैलरी बनाये जाने एवं लाइट एवं लेजर शो का कार्यक्रम कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के द्वारा रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर चिकित्सकों सहित एवं एम्बूलेन्स की व्यवस्था कराये जाने, आयुर्वेद विभाग द्वारा महोत्सव में प्रतिदिन प्रातः योग शिविर का आयोजन कराये जाने, शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं पेन्टिंग/निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किये जाने, पंचायती राज विभाग द्वारा सालिड वेस्ट मैनेजमेन्ट, शाॅकपिट एवं स्वच्छता सम्बन्धी स्टाल को प्रदर्शित कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा कानूनी सहायता एवं जानकारी तथा पुलिस विभाग द्वारा साइबर क्राइम से बचाव एवं अग्निशमन विभाग द्वारा अग्नि सुरक्षा से बचाव एवं उपाय के सम्बन्ध जानकारी हेतु स्टाल लगाये जाने के निर्देश दिये। एक जनपद एक उत्पाद की प्रदर्शनी एवं विद्युत विभाग का कैम्प, पशुओं के टीकाकरण एवं दवा का वितरण कराये जाने तथा कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा किसानों को कृषि सम्बन्धी जानकारी दिये जाने हेतु गोष्ठी का आयोजन किये जाने के निर्देश दिये।
निरीक्षण एवं बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री उमाकान्त त्रिपठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव, उप जिलाधिकारी नरैनी, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी चित्रकूट मण्डल श्री अनुपम श्रीवास्तव सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
