Zee Star News
Breaking News
अन्य

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा 

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा

बाँदा, आज दिनांक 19-01-23,

मान्यनीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीया जिला जज / अध्यक्षा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा के निर्देशानुसार आगामी दिनांक 11.02.2023 दिन शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में निश्तारण हेतु चिन्हित वादों के सापेक्ष जारी नोटिस / समन के ससमय तमीला हेतु आज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाँदा श्रीमान बी0 डी0 गुप्ता की अध्यक्षता में न्यायालयों में संबद्ध पैरोकारो के साथ बैठक आहूत कर उन्हे शत् प्रतिशत नोटिस / समन तमीला कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया जिससे की अधिक से अधिक वादकारी लोक अदालत में उपस्थित आकर अपने अपने वादों को सुलह के माध्यम से निश्तारण करा सके। बैठक में अपर जिला जज / नोडल आधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत बाँदा श्रीमान निरंजन कुमार उपस्थित रहे। दिनांक 11-02-2023 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक वसूली वाद, किरायेदारी वाद, मोबाइल फोन व केबल नेटवर्क संबंधी प्रकरण, आयकर, बैंक व अन्य वित्तीय संस्थाओं से सम्बंधित प्रकरण दीवानी वाद, उत्तराधिकार वाद, पारिवारिक वाद / दाम्पत्य विवादों के प्री-लिटिगेशन स्तर पर अधिक से अधिक समाधान योग्य वादों का निस्तारण, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउंस के मामले, जनउपयोगी सेवाओं तथा वाणिज्य कर से सम्बन्धित प्रकरण, राजस्व/चकबन्दी/श्रम वाद, चालानी वाद व शमनीय प्रकृति के लघु आपराधिक वाद आदि मामलों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते / संस्वीकृति के आधार पर किया जाएगा। साथ ही यातायात सम्बन्धी चालानों e. chalaan का निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से सुलह एवं संस्वीकृति के आधार पर किया जायेगा।

 

 इसी क्रम में सूचित करना है की दिनांक 21 जनवरी, 2023 को आरबीट्रेशन वादों की विशेष लोक अदालत एवं 08, 09 व 10 फ़रवरी, 2023 को लघु वादों से सम्बन्धित विशेष लोक अदालत का किया जाना भी प्रस्तावित है।

 

– अतः उक्त के सम्बन्ध में समस्त वादकारियों, अधिवक्ताओं एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों से अपील है कि उक्त तिथियों में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत व विशेष लोक अदालतों में अपने वादों का सुलह संस्वीकृति के आधार पर निस्तारण कराकर उठावें ।

 

अवसर का लाभ

Related posts

मिलर और दलाल मिलकर काट रहे हैं माल सरकार को लगा रहे चुना चंद पैसों के लालच में किसान के कागज और किसान वही का करते हैं प्रयोग

zeestarnews

बाराबंकी में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे: एक महिला सहित तीन लोग हुए घायल, रास्ते को लेकर हुई थी मारपीट

cradmin

*पेंशनरों के लिये आवश्यक सूचना

zeestarnews

Leave a Comment