Zee Star News
Breaking News
अन्य

समाज कल्याण द्वारा वृद्धा पेंशन से चल रहा कई बुजुर्गों का जीवन

 

माज कल्याण द्वारा जारी वृद्धा पेंशन से कई वृद्धों का चल रहा जीवन योगी को दे रहे धन्यवाद

बांदा, 21 जनवरी, 2023-

समाज कल्याण विभाग बांदा द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्य जिसमें वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ पाने वाले श्री कमतू पुत्र श्री गेंदालाल निवासी- झील का पुरवा ने अपनी जुबानी बताया कि वृद्ध हाने के कारण मैं कार्य करने में असमर्थ था। मेरे परिवार वाले मेरा भरण पोषण करने में असमर्थता जतायी और साथ नही दिया। तभी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में मुझे जीवन यापन करने का एक अवसर मिला। मैं वहां कुशलता पूर्वक जीवन यापन कर रहा हॅू, मुझे वहां किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही है। मुझे शासन से वृद्धावस्था पेंशन भी मिल रही है। इसलिए मैं मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 एवं जिला समाज कल्याण बांदा का धन्यवाद करता हॅू। इसी प्रकार एक लाभार्थी और श्रीमती शिवदेवी पुत्र स्व0 श्री बाबूलाल, निवासी सुभाष नगर तहसील नरैनी जनपद बांदा निवासनी ने अपने जुबानी बताया कि मैं वृद्ध होने के कारण कार्य करने में असमर्थ थी, मेरे परिवार वालों ने साथ नही दिया, तभी उ0प्र0 सरकार द्वारा वृद्धाश्रम में मुझे जीवन यापन करने का मौका मिला, जहां मै कुशलता पूर्वक अपना जीवन यापन कर रही हूॅ। अब किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही है और शासन द्वारा पेंशन का लाभ भी मुझे प्राप्त हो रहा है, इसलिए मैं जीवन पर्यन्त मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 सरकार श्री योगी आदित्य नाथ एवं समाज कल्याण विभाग बांदा का धन्यवाद ज्ञापित करती हूॅ।

समाज कल्याण विभाग बांदा द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ पाने वाली लाभार्थी सुमन देवी पुत्री श्री बिन्देश्वरी निवासी कहला हटेटी पुरवा बांदा के पिता ने बताया कि मैं एक गरीब परिवार से हॅू और मैं अपनी पुत्री की शादी करने में असमर्थ था। मुझे जानकारी दी गयी कि उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ मुझे समाज कल्याण विभाग बांदा द्वारा प्राप्त हुआ, जिसमें 35 हजार रू0 उपहार राशि के रूप सरकार द्वारा मेरी पुत्री को दिया गया। दहेज के रूप में पायल, बिछिया एवं कपडे दिये गये। विवाह का सारा खर्च सरकार द्वारा ही व्यय किया गया। अगर यह योजना नही होती तो मैं अपनी पुत्री के हाथ पीले नही कर पाता। इस पवित्र कार्य के लिए मैं जीवन पर्यन्त मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 सरकार श्री योगी आदित्य नाथ एवं समाज कल्याण विभाग बांदा का आभारी रहूंगा।

Related posts

रामभरोसे चल रही अर्जुनाह की अस्थाई गौ शाला- उमेश तिवारी  

zeestarnews

दिव्यांग समाज सेवी श्रीराम प्रजापति जेडीयू दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष 92 दिव़यांगों की लिस्ट बनाकर जिलाधिकारी महोदया जी को आवास,

zeestarnews

समाजसेवी सुमित शुक्ला की अगवाई में युवाओं ने नगर में परशुराम चौक स्थापना की मांग की

zeestarnews

Leave a Comment