Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी दीपा रंजन के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सभागार में मनरेगा अंतर्गत खेल का मैदान पार्क तालाब व विद्यालय की बाउंड्री आदि की समीक्षा

जिलाधिकारी दीपा रंजन के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सभागार में मनरेगा अंतर्गत खेल का मैदान पार्क तालाब व विद्यालय की बाउंड्री आदि की समीक्षा

 23 जनवरी 2023

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मनरेगा के अंतर्गत खेल का मैदान, पार्क ,तालाब निर्माण एवं विद्यालय की बाउंड्री वाल तथा एमडीएम सेड निर्माण आदि के निर्माण कराए जाने की समीक्षा बैठक संपन्न हुई l बैठक में जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेल के मैदान के निर्माण कार्य मैं तेजी लाते हुए श्रमिकों की संख्या को बढ़ाकर कार्य को तेज गति के साथ कराकर शीघ्र पूर्ण कराया जाएl उन्होंने निर्देश दिए कि कि प्रत्येक ब्लॉक में 1-1 बड़ा पार्क मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित कर बनाया जाएl उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित तहसील के लेखपाल एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी जिन चिन्हित स्थानों खेल के मैदान और पार्क में यदि किसी प्रकार का अतिक्रमण व अन्य समस्या हो तो तत्काल उसका निस्तारण कराएंl जिलाधिकारी ने मनरेगा के अंतर्गत इन निर्माण कार्य में प्रगति कम पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि इन मनरेगा के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में किए जाने वाले कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराएं lउन्होंने तालाब के निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने के लिए श्रमिकों की संख्या को बढ़ाते हुए मनरेगा के अंतर्गत शीघ्र तालाबों का निर्माण कार्य कराए जाने के निर्देश दिएl जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों के गांव में हाट बाजार विकसित करने तथा विद्यालयों में किचन सेट का निर्माण कराए जाने के संबंध में भी निर्देश दिए उन्होंने निर्देशित किया कि बाउंड्री वाल का कार्य सिर्फ प्रतिशत रुप से पूर्ण कराया जाए l

          बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री जगत साईं, मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, डीसी मनरेगा सहित समस्त उप जिला अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहेl

Related posts

जिलाधीकारी महोदय के आदेशानुपालन में जिले के सभी उच्च अधिकारी बबेरू तहसील के अंतर्गत गाँव मर्का में राहत चौपाल/ जन चौपाल का आयोजन किया

zeestarnews

जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री अभिषेक कुमार अवस्थी ने बताया है कि निदेशालय, समाज कल्याण विभाग उ०प्र० लखनऊ द्वारा संचालित “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” के अन्तर्गत वैवाहिक सामग्री की आपूर्ति के लिए दर निर्धारण हेतु ऑनलाइन अल्पकालीन ई-निविदायें दिनांक 20-09-2024 प्रातः 10:00 बजे से निबिदा

zeestarnews

जिला उद्यान अधिकारी बांदा श्री राजेंद्र कुमार ने बताया है कि केन्द्र सरकार के द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना

zeestarnews

Leave a Comment