Zee Star News
Breaking News
अन्य

कृषि डिप्लोमा व कृषि डिग्री धारकों के लिए सुनहरा अवसर

 दिनांक 7 फरवरी 2023

उप कृषि निदेशक श्री विजय कुमार ने बताया है कि कृषि, उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध उत्पादन, पशु चिकित्सा से सम्बन्धित विषयों में स्नातक/ इण्टर मीडिएट या इनसे सम्बन्धित विषयों पर डिप्लोमाधारी युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिये कृषि विभाग द्वारा वन स्टाप शाप (एग्री जंक्शन) खोलने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। जनपद बॉदा में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 8 एग्रीजंक्शन खोलने के लक्ष्य प्राप्त हुये हैं, जिसमें 40 वर्ष की आयु तक के इच्छुक लाभार्थी अपना आवेदन सादे कागज पर फोटो लगाकर व शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति सहित आवेदन करेंगे (अनु0 / महिला वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी जायेगी) ।

न्होंने बताया है कि वनस्टाप शॉप (एग्रीजंक्शन) के प्रोजेक्ट की कुल लागत 6 लाख रू0 होगी, जिसमें से 1 लाख रू0 अभ्यर्थी द्वारा स्वंय वहन किया जायेगा तथा 5 लाख रू0 का ऋण बैंक से प्राप्त किया जायेगा। चयनित अभ्यर्थियों को स्वरोजगार हेतु आर-सेटीज में 13 दिन का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 13 फरवरी 2023 तक कार्यालय समयावधि में उप कृषि निदेशक कार्यालय बाँदा में अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये उप कृषि निदेशक बॉदा से सम्पर्क कर सकते हैं।

 

Related posts

शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन, नियमित करने की मांग

zeestarnews

मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला औद्यानिक मिशन समिति/जनपद स्तरीय कियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

जिला प्रोबेशन अधिकारी बांदा ने बताया है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु शारदीय नवरात्र के पर्व पर दिनांक 03.10.2024 से ‘मिशन शक्ति’ फेज-05 विशेष अभियान का संचालन

zeestarnews

Leave a Comment