Zee Star News
Breaking News
अन्य

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बौदा

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बौदा प्रेस विज्ञप्ति

बांदा, दिनांक 09.02.2023 | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीया जिला जज / अध्यक्षा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा श्रीमती कमलेश कच्छल के निर्देशानुसार आगामी दिनांक 11.02.2023 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन तथा दिनांक 08, 09 व 10 फरवरी, 2023 को लघु दाण्डिक वादों से सम्बन्धित विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में में आज दिनांक 09.02.2023 को आयोजित विशेष लोक अदालत के अन्तर्गत 68 लघु दाण्डिक वादों में 39 वादों का निस्तारण किया गया तथा मु० रु० 63970/- का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। जिनमें 39 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

 

आगामी दिनांक 11.02.2023 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। जिसमें बैंक वसूली वाद, किरायेदारी वाद, मोबाइल फोन व केबल नेटवर्क संबंधी प्रकरण, आयकर, बैंक व अन्य वित्तीय संस्थाओं से सम्बंधित प्रकरण दीवानी वाद, उत्तराधिकार वाद, पारिवारिक वाद / दाम्पत्य विवादों के प्रि- लिटिगेशन स्तर पर अधिक से अधिक समाधान योग्य वादों का निस्तारण, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउंस के मामले, जनउपयोगी सेवाओं तथा वाणिज्य कर से सम्बन्धित प्रकरण, राजस्व/चकबन्दी / श्रम वाद, चालानी वाद व शमनीय प्रकृति के लघु आपराधिक वाद आदि एवं यातायात सम्बन्धी चालानों e.chalaan का निस्तारण आपसी सुलह- समझौते / संस्वीकृति के आधार पर किया जाएगा।

 

यह जानकारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा श्रीमती सुचेता चौरसिया द्वारा दी

गयी।

Related posts

*मां जगदंबा के दुर्गा चालीसा पाठ पर आधा सैकड़ा लोगो ने लिया नशा मांस से मुक्त जीवन जीने का संकल्प

zeestarnews

सहकारी समिति अतर्रा के निर्विरोध अध्यक्ष बने दीनदयाल दि्वेदी

zeestarnews

भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा लोक निर्माण विभाग का प्रांतीय खंड।।।छात्र नेता सुशील त्रिवेदी

zeestarnews

Leave a Comment