परियोजना अधिकारी/जिला नगरीय विकास अभिकरण बांदा श्री राकेश कुमार जैन ने नगर पालिका परिषद बॉदा मे निवासरत व्यक्तियों को सूचित करते हुए बताया है क राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) योजना के उपघटक स्व-रोजगार कार्यक्रम के अन्तर्गत कोई भी शहरी गरीब लाभार्थी जो रोजगार हेतु सूक्ष्म उद्यम एवं समूह उद्यम की स्थापना के इच्छुक हो इस घटक के तहत बैक के माध्यम से य0, 2,00,000/- तथा समूह उद्यम रोजगार हेतु रू०, 10,00,000/-तक ऋण प्राप्त करने हेतु जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर डूडा कार्यालय मे जमा कर सकते है नियम व शर्ते निम्नानुसार है-
1. आवेदक / आवेदिका की उम्र 40 वर्ष से अधिक न हो।
2. आवेदक/ आवेदिका की वार्षिक आय रू०, 1,00,000/- मात्र से कम हो ।
3. आवेदक/आवेदिका द्वारा आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (अन्य पिछडा वर्ग, अनु०जाति एवं अनु0 जनजाति) की स्व प्रमाणित छाया प्रति आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य है।
4. आवेदक/ आवेदिका अन्य किसी योजना के अन्तर्गत ऋण प्राप्त न किया हो।
5. आवेदन पत्र दिनॉक 09.02.2023 से दिनॉक 15.02.2023 तक डूडा कार्यालय अवधि में प्राप्त कर दिनॉक 16.02.2023 तक आवेदन पत्र कार्यालय मे जमा कर सकते है समयावधि के उपरांत आवेदन पत्र जमा नही किये जायेगें। दिनॉक 17.02.2023 को टास्क फोर्स कमेटी द्वारा आवेदकों का साक्षात्कार सुबह 11 बजे से लिया जायेगा
6. अन्य जानकारी डूडा कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है