कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण – बांदा श्रीमती सुचेता चौरसिया जी के अनुसार आज दिनॉक 11-02-2023 दिन शनिवार को जनपद मुख्यालय, बाँदा एवं तहसील मुख्यालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मान्नीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश श्री मोहम्मद कमरुज्जमा खान प्रथम अपर जिला जज बांदा की अध्य क्षता में सम्पन्न हुई। इस लोक अदालत में कुल 65778 वाद निस्तारण हेतु नियत किये गये जिसमें से कुल 45225 वाद सुलह समझौते द्वारा निस्तारित किये गये जिसमें कुल मु० 5254527 /- अर्थदण्ड वसूल किया गया।
श्री राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, बौदा द्वारा पारिवारिक वादों से संबंधित 54 वाद निस्तारित किये गये । श्री धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, पीठासीन अधिकारी – मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बांदा द्वारा 31 वाद निस्तारित करते हुए रु0 13068000 /- बीमा कम्पनियों द्वारा पीड़ित पक्षों को दिलाया_गया। श्री मोहम्मद कमरुज्जमा खान, प्रथम अपर जिला जज, बांदा द्वारा 02 वाद निस्तारित किये गये । श्रीमती अनु सक्सेना, विशेष न्यायाधीश पाक्सो, बांदा द्वारा कुल 02 वाद निस्तारित कराये गये । श्री निरंजन कुमार, अपर जिला जज / एस०सी० / एस०टी०एक्ट, बौदा द्वारा कुल 02 वाद निस्तारित करते हुए रु० 1500/- अर्थदण्ड अधिरोपित कर वसूल किया गया। श्री छोटेलाल, विशेष न्यायाधीश (डoप्रoक्षे०) बांदा द्वारा कुल 01 वाद निस्तारित किया गया। श्री गुनेन्द्र प्रकाश विशेष न्यायाधीश ( ई०सी० एक्ट) बांदा द्वारा विद्युत अधिनियम से संबंधित कुल 81 वाद निस्तारित करते हुये मु० 3948722 /- अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया।
श्री नदीम अनवर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बाँदा द्वारा सर्वाधिक 935 वाद निस्तारित करते हुये मु० 280000/- अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्री भगवान दास गुप्ता, सिविल जज सी०डि०, बाँदा द्वारा कुल 14 वाद निस्तारित किये गये, जिसमें उत्तराधिकार से संबंधित 09 वाद, 05 दीवानी वाद निस्तारित करते हुये मु० 5989802 / – उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किये गये । श्रीमती गरिमा सिंह, प्रथम अपर सी०जे०एम०, बांदा द्वारा 169 वाद निस्तारित करते हुये मु० 907550 /- अर्थदण्ड अधिरोपित किये गये । श्रीमती अनुजा सिंह, सिविल जज जू०डि०, बांदा द्वारा कुल 31 वाद निस्तारित करते हुये मु0 3900 /- अर्थदण्ड अधिरोपित कर वसूल किया गया तथा रु0 1252869/- के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किये गये । सुश्री सौम्या मिश्रा, अपर सिविल जज जू०डि०, प्रथम, बांदा द्वारा कुल 56 सिविल वाद निस्तारित किये गये तथा रु0 15650/- का अर्थदण्ड वसूला गया। सुश्री मनीषा साहू, सिविल जज जू०डि० तृतीय, बांदा द्वारा कुल 101 वाद निस्तारित करते हुए मु० 25450 /- अर्थदण्ड वसूला गया। सुश्री कंचन सिविल जज जू०डि०- त्वरित प्रथम बांदा द्वारा कुल 65 वाद निस्तारित करते हुए मु० 23250/अर्थदण्ड वसूला गया। श्री अभय कुमार, सिविल जज जू०डि० प्रथम बांदा द्वारा कुल 176 वाद सुलह-समझौते के माध्यम् से निस्तारित किये गये तथा रु010795/- का अर्थदण्ड वसूला गया। श्री नितिन सिंह, सिविल जज-अतर्रा द्वारा 52 वाद निस्तारित करते हुए मु० 27010 /- अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्री सौरभ आनन्द, सिविल जज–बबेरु द्वारा 90 वाद निस्तारित करते हुए मु० 10700 /- अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्री कौशलकिशोर प्रजापति, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, बॉदा द्वारा कुल 15 वाद निस्तारित किये गये जिसमें एन0आई0एक्ट से संबंधित वादों में मु० 2940275 /- वसूले गये । –
श्री कमलेश दुबे, अध्यक्ष – स्थायी लोक अदालत, बांदा द्वारा कुल 03 वाद निस्तारित किये गये। राजस्व विभाग के सभी न्यायालयों द्वारा कुल 43110 वाद निस्तारित किये गये। बी०एस०एन०एल०, बांदा के कुल 06 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें कुल रु026340 /- अर्थदण्ड अधिरोपित कर वसूला गया ।
बैंक द्वारा कुल 229 वादों का निस्तारण सुलह समझौते के
आधार पर किया गया जिसमें रु0 21705000/रुपये कर्जदारों द्वारा वसूल किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत उद्घाटन समारोह में श्री कमलेश दुबे – अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत, श्री राजेश दुबे अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ, बांदा, श्री ओम प्रकाश सिंह गौतम, सचिव जिला अधिवक्ता संघ, बांदा एवं श्री विनय कुमार पाण्डेय, जिला अग्रणी प्रबन्धक बैंक मौजूद रहे ।
दिनांक – 11.02.2023
