Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

जनपद बांदा के नरैनी विकासखंड में कालिंजर स्थित ऐतिहासिक एवं पौराणिक दुर्ग की तलहटी में दिनांक 17 से 19 फरवरी 2023 तक आयोजित हो रहे कालिंजर

जनपद बांदा के नरैनी विकासखंड में कालिंजर स्थित ऐतिहासिक एवं पौराणिक दुर्ग की तलहटी में दिनांक 17 से 19 फरवरी 2023 तक आयोजित हो रहे कालिंज महोत्सव के अंतिम दिवस दिनांक 19 फरवरी 2023 को राष्ट्रीय खाद सुरक्षा मिशन योजना अंतर्गत जनपद स्तरीय श्री अन्न (मिलेट्स )महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग बांदा द्वारा किया गया जिसमें उप कृषि निदेशक बांदा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी कृषि वैज्ञानिकों अधिकारियों एवं प्रतिभागी कृषकों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई उनके द्वारा बताया गया की पहले मिलेट्स फसलों को मोटा अनाज कहते थे अब माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा इनका नामकरण बदल कर श्री श्रीअन्न कर दिया गया। श्रीअन्न फसलों में ज्वार बाजरा सावा कोदो रागी चीना आदि फसलें आती हैं जनपद का अधिकांश क्षेत्र वर्ष आधारित है जहां पर श्रीअन्न फसलों के उत्पादन की प्रबल संभावनाएं हैं कार्यक्रम में कृषि विश्वविद्यालय बांदा से पधारे डॉ0 आनंद सिंह द्वारा कृषकों को वर्तमान में तीन-चार वर्षों से लगाए गए बागों में सहफसलों की खेती कर अतिरिक्त आय प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया उनके द्वारा बताया गया कि जनपद झांसी में किनोवा की खेती की जा रही है कृषि वैज्ञानिक डॉ देवकुमार द्वारा श्रीअन्न फसलों में वर्मी कंपोस्ट के माध्यम से खेती कर अधिक उत्पादन प्राप्त करने की सलाह कृषकों को दी गई डॉ0 सौरभ द्वारा मानव पोषण में श्रीअन्न फसलों के महत्व की जानकारी देते हुए उनके द्वारा बताया गया कि आज जो लोगों को मधुमेह रक्ताल्पता हड्डियों में कमजोरी एनीमिया विटामिन ए की कमी पाई जा रही है श्रीअन्न फसलों के सेवन से इन से निजात पाई जा सकती है कृषकों को अंतर्राष्ट्रीय मिनट्स वर्ष का भरपूर लाभ उठाने के प्रेरित किया गया डॉ अनिकेत कोल्हापुरे द्वारा ज्वार बाजरा की खेती करने की विस्तृत जानकारी दी गई डॉ मयंक दुबे पशुपालन विभाग के कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक द्वारा उपस्थित कृषकों को बताया गया कि जहां के पशुओं का स्वास्थ बेहतर होगा वहां के किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी पशुपालन के संबंध में उनके द्वारा चार प्रबंधन अपनाने के मंत्र बताए गए जिसमें से नस्ल प्रबंधन पोषण प्रबंधन आवास प्रबंधन एवं स्वास्थ्य प्रबंधन अपनाकर पशुपालन आय प्राप्त करने की सलाह दी गई कार्यक्रम में जनपद के प्रत्येक विकास खंड से श्रीअन्न के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रत्येक विकास खंड से 1-1 कृषक को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंट कर एवं श्रीअन्न की टोकरी भेंट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में जनपद के सभी विकास खंडों से लगभग 1000 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया अंत में अध्यक्ष महोदय की अनुमति से जिला कृषि अधिकारी बांदा द्वारा उपस्थित कृषि वैज्ञानिकों अधिकारियों एवं कार्यक्रम में भाग लेने वाले किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई

Related posts

सहूरपुर गांव के हर घर में नल से जल पहुंचने की खुशी में मनाया गया जलाभिनंदन कार्यक्रम

zeestarnews

उप जिला निर्वाचन अधिकारी बांदा श्री उमाकांत त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार

zeestarnews

माननीय सांसद एवं माननीय जल शक्ति राज्यमंत्री तथा जिलाधिकारी ने लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित जनपद के 11 प्रवक्ताओं / सहायक अध्यापकों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र*

zeestarnews

Leave a Comment