र फोटोवोल्टैइक सिंचाई पम्प की आपूर्ति एवं स्थापना की समीक्षा करते हुए नोडल विभाग कृषि/संयुक्त निदेशक कृषि को निर्देशित किया कि सोलर पम्पों की आपूर्ति किसानों का चयन कर दिया जाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ अभियान चलाकर कृषकों को दिया जाए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ पात्र किसानों को दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। निराश्रित गौवंशो को संरक्षित एवं टीकाकरण तथा मुुख्यमंत्री निराश्रित गौवंश सहभागिता योजना गौवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं की ईयर टैगिंग की समीक्षा करते हुए अपर निदेशक पशुपालन श्री रावेन्द्र सिंह राठौर को निर्देशित किया कि मण्डल के चारों जनपदों के जितने भी डाक्टर्स/गोचर/पशुमित्र सभी की बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये जायें, छुट्टा गौवंश नजर नही आने चाहिए और अभी से एडवान्स में भूषे की बुकिंग कर ली जाए और गौशालाओं में जो केयर टेकर रखे गये हैं, यदि काम न कर रहे हों तो उन्हें चिन्हित कर शीघ्र हटा दिया जाए और उनकी जगह नये को रखा जाए और गौवंशों का टीकाकरण शत्-प्रतिशत कराया जाए। मुख्यमंत्री निराश्रित गौवंश सहभागिता योजना के अन्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम पायी गयी जिसकों पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी विचार-विमर्श किया कि यदि साडों को अलग-अलग गौशालाओं में रखे जायें तो इससे पापुलेशन कम होगी और इनकी संख्या में बढोत्तरी नही होगी। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर एक-एक गौवंश को देने का कार्य करें, जिससे लक्ष्य को भी पूर्ण किया जा सके। अपर निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि जो ईयर टैगिंग विभागों द्वारा करायी जाती है तो पशुपालकों द्वारा बछडों के ईयर टैग काट दिये जाते हैं, जिससे चिन्हाकन में कठिनाईयों का सामना करना पडता है। आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि यदि किसी पशुपालक द्वारा ऐसा किया जाता है तो उसका चिन्हीकरण कर सम्बन्धित जानकारी उप जिलाधिकारियों को दी जाए और कार्यवाही करायी जाए। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान अपर निदेशक स्वास्थ्य बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर होने पर और उनकी जगह संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य अभय कुमार से समीक्षा करने पर कोई जानकारी न दिये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये तथा यह भी निर्देशित किया कि मण्डल का कोई भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिना जिलाधिकारियों की अनुमति के मुख्यालय नही छोडेंगे। बच्चों के टीकाकरण के विषय में जानकारी प्राप्त की और जो सी0एच0सी0/पी0एच0सी0 निर्माणाधीन हैं उनको मार्च तक पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिये गये………..