जनपद बांदा दिनांक 21 फरवरी 2023
जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुईl विकास कार्यों की समीक्षा करते हु जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम उद्योग योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत बैंकों मैं लंबित प्रकरणों को शीघ्रता से निस्तारण कराया जाए तथा अवशेष ऋण देने वाले प्रार्थना पत्रों को स्वीकृत कराकर लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएl
उ
न्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषाहार का वितरण एवं 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा की व्यवस्था के संबंध में तथा गर्भवती महिलाओं एवं धात्री बालिकाओं के स्वास्थ्य जांच तथा पोषाहार वितरण को कराए जाने के संबंध में सीडीपीओ को निर्देश दिए कि संबंधित आंगनवाड़ी केंद्रों को निरीक्षण कर रिपोर्ट देंl उन्होंने श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित कराए जाने तथा कामगार एवं पंजीकृत श्रमिकों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ विभाग द्वारा संचालित जननी सुरक्षा योजना, परिवार नियोजन कार्यक्रम, टीकाकरण तथा आयुष्मान भारत योजना आदि की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक संस्थागत प्रसव को कराए जाने एवं जननी सुरक्षा के लाभार्थियों को समय से उनका भुगतान कराए जाने के निर्देश दिएl निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों की प्रगति में मेन पावर बढ़ाकर समय से कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, जिला एवं संख्या अधिकारी संजीव बघेल तथा संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहेl
