Zee Star News
Breaking News
अपराध

बुजुर्ग महिला के साथ हुई टप्पेबाजी कार सवार सोने की झुमकी अगूंठी और पैसे लेकर हुए फरार

बुजुर्ग महिला के साथ हुई टप्पेबाजी

 

कार सवार सोने की झुमकी अगूंठी और पैसे लेकर हुए फरार

 

बांदा। शनिवार को एक बुजुर्ग महिला अपनी बहन के घर जाने के लिए जैसे ही जनपद स्थित कालू कुआं चौराहा पहुंची तो कार सवार टप्पे बाजो ने उन्हें कालू कुआं चौकी के सामने स्थित मंदिर के पास से लिफ्ट देकर कार में बैठा लिया तथा उन्हें अचेत अवस्था में करके रास्ते में कार के अंदर ही कान की झुमकी, हाथ की अंगूठी सहित पर्स में रखें ₹4000 लेकर टप्पेबाज बुजुर्ग महिला को महोखर के आगे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास छोड़कर फरार हो गए। बुजुर्ग महिला ने देर शाम कालू कुआं चौकी में तहरीर देते हुए उक्त में संबंध में कार्यवाही की मांग की है।

आपको बता दें डोंगरगढ़, छत्तीसगढ़ राज्य की रहने वाली श्यामबाई पत्नी स्वर्गीय रामपाल सिंह जो बांदा में रह रहे अपने देवर की लड़की की शादी में शामिल होने के लिए आई थी

शादी पूरी होने के बाद वह जनपद के बगल में स्थित महोखर गांव अपनी बहन के यहां जाने के लिए जैसे ही वह कालू कुआं चौकी पहुंची तो पहले से ही ताक लगाए बैठे कार सवार 4 लोगों ने उन्हें जल्दी पहुंचाने का आश्वासन देते हुए गाड़ी में बैठा लिया तथा लेकर चले गए तभी उन्हें रास्ते में कुछ नशीला पदार्थ सुघाकर बेहोशी की अवस्था में करके उनके कान की झुमकी अंगूठी सहित रुपए निकाल लिए तथा उसके बाद उन्हें उसी अचेत अवस्था में महोखर के आगे बाईपास के पास गाड़ी से नीचे फेंक कर फरार हो गए।

जिस पर पीड़िता ने बताया कि घटना की जानकारी संबंधित पुलिस चौकी में दी गई है ताकि अज्ञात टप्पेबाजों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा सके।

चौकी प्रभारी ने बताया कि बुजुर्ग महिला की तहरीर दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

नरैनी संकुल का चपरासी बना एबीएसए अपने व्हाट्सएप पर देता है टीचरों को आदेश करता है टीचरों से वसूली के लगे आरोप

zeestarnews

कालाबाजारी के खिलाफ सिंधन कला के कोटेदार के विरुद्ध थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया

zeestarnews

अतिक्रमण हटवाने में सिटी मजिस्ट्रेट सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी रहे मौजूद

zeestarnews

Leave a Comment