Zee Star News
Breaking News
अन्य

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मंत्री की बैठक टीचर्स सोसाइटी सभागार में जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई

आज दिनांक 26 फरवरी को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मंत्री की बैठक टीचर्स सोसाइटी सभागार में जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई

बैठक में जनपद के अंदर शिक्षकों की समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई।जिला मंत्री प्रजीत सिंह ने कहा शिक्षक समस्याओं के लिए ब्लॉक स्तर पर सजग रहना होगा।।शीघ्र ही संघर्षों की शुरुआत होगी।संयुक्त मंत्री प्रजीत सिंह ने कहा की महिला अध्यापिकाओं को अनेक ब्लॉक में ब्लॉक स्तर पर उनके सीसी एल आदि जैसे कार्यों के लिए परेशान किया जाता है,,जनपद में यदि किसी भी शिक्षिका के किसी भी कार्य के लिए अनावश्यक परेशान किया जाएगा तो उसके लिए संगठन हर स्तर की लड़ाई लड़ेगा।।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाशंकर यादव ने सभी पदाधिकारियों से अनुशासन से रहने और संगठन द्वारा प्रदत्त निर्देशों का पालन करने का आवाहन किया।

जिला कोषाध्यक्ष रामसुफल ने कहा की सभी ब्लॉक अपने संगठनात्मक अभिलेख व्यवस्थित रखे,और संगठन के प्रति जो भी पदाधिकारी निष्ठा न रखते हुए अनावश्यक बयान या संगठन की मर्यादा के विरुद्ध तथा शिक्षकों के समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं लेगा ,इसके विरुद्ध संगठन के संविधान के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा के निर्देश पर प्रत्येक तहसील पर एक प्रभारी और एक सह प्रभारी के रूप में पदाधिकारी का मनोनयन किया गया जिसमे …

 *तहसील बांदा* में

रमेश पटेल तहसील प्रभारी

सुशील सिंह गौतम तहसील सह प्रभारी

 *तहसील अतर्रा* में

रोहित पांडेय तहसील प्रभारी

श्याम सुंदर वर्मा तहसील सह प्रभारी

 *तहसील नरैनी* में

विमल प्रकाश तहसील प्रभारी

सत्य प्रकाश शुक्ला तहसील सह प्रभारी

 *तहसील बबेरू* में

अजय शिवहरे तहसील प्रभारी

ज्ञानेंद्र राजपूत तहसील सह प्रभारी

 *तहसील पैलानी* में

शीतल विश्वकर्मा तहसील प्रभारी

नरेंद्र चौरसिया तहसील सह प्रभारी

सभी को माला पहना कर कर्तव्यों और संगठन के उद्देश्यों की जानकारी दी गई।।

सभी से आगामी संघर्षों के लिए तैयार रहने को कहा गया।

बैठ क में सभी ब्लॉक के अध्यक्ष ,मंत्री,वरिष्ठ उपाध्यक्ष,संयुक्त मंत्री,कोषाध्यक्ष,तथा तहसील प्रभारी व सह प्रभारी उपस्थित रहे।।।

Related posts

उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड शान्ति सदन, कटरा जनपद-बाँदा द्वारा विपणन विकास सहायता (एस0सी 0एस0पी0) योजनांतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन दिनाँक-14.02.2025 समयः-12:00 बजे दिन-शुक्रवार को विकासखंड बड़ोखर खुर्द के मीटिंग हाल, बड़ोखर खुर्द जनपद बाँदा में किया गया

zeestarnews

अधिशाषी अधिकारी ने सभासदों को दी भावभीनी विदाई

zeestarnews

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप महाराज जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई

zeestarnews

Leave a Comment