Zee Star News
Breaking News
Breaking News

सुना है कल बुंदेलखंड के वीर भूमि महोबा में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी आ रहे है* 

*सुना है कल बुंदेलखंड के वीर भूमि महोबा में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी आ रहे है*

*मेरा समस्त बुंदेलखंड वासियों के तरफ से मुख्य मंत्री जी से एक निवेदन रहेगा की बुंदेलखंड के क्रांतिकारियों की आवाज को सुने और उनका दर्द बांटने की कोशिश करे ताकि आपका बुंदेलखंड दौरा सफल हो बुंदेलखंड राज्य आंदोलन के लिए बुंदेलखंड के अनेक क्रांतिकारियों ने समय समय पर वृहत आंदोलन किए है और अपने बुंदेलखंड की खुशहाली के लिए धरना प्रदर्शन सहित भूख हड़ताल तक किया लेकिन समस्या का समाधान आज तक नही हुआ देश के प्रधानमंत्री जी से लेकर अनेक मंत्रियों तक ने बुंदेलखंड को राज्य बनाने का वादा तक किया लेकिन सब के सब बेमानी साबित हुए बुंदेलखंड नव निर्माण सेना भारत भी बुंदेलखंड का एक संगठन है जो कई वर्षो से बुंदेलखंड राज्य आंदोलन की लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है जिसके लिए अनेकों बार खून से पत्र, ट्रेन रोको आंदोलन , चक्का जाम सहित विभिन्न तरीकों से आंदोलन किया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है बुन्देलखण्ड आज भी अपनी बदहाली पर आंसू 😭 बहा रहा है आखिर बुंदेलखंड की स्थिति कब सुधरेगी? कब बुंदेलखंड में खुशहाली आएगी ? आप बुंदेलखंड का जब जब दौरा करते है तब तब बुंदेलखंड में हलचल दिखती है लेकिन नही दिखती बुंदेलखंड की बदहाल तस्वीर।*

*यदि बुंदेलखंड की तस्वीर देखनी है तो जिला प्रशासन को छोड़िए सीधे जनता से संवाद करिए आंदोलन कारियो से संवाद करिए वही आपको बता पाएंगे यहां के हालात लेकिन सबसे बड़ा कारण यह है की यहां का प्रशासन आपसे मिलने नही देगा यदि कोई मिलना चाहे तो उसको नजरबंद किया जाएगा आखिर आपको लोगो से मिलने में क्या समस्या है आज तक समझ नही आया*

*बहुत ही चिंता का विषय है*

*बुंदेलखंड अपनी लड़ाई खुद लड़ेगा*

*जय जय बुंदेलखंड*

 

                      *विनय तिवारी*

*राष्ट्रीय अध्यक्ष*

*बुंदेलखंड नव निर्माण सेना भारत*

*मो• 9451239340*

Related posts

रेल मंत्री से मिलकर सांसद आर के सिंह पटेल ने की दिल्ली से चित्रकूट तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग

zeestarnews

जिलाधिकारी दीपा रंजन के नेतृत्व में हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षाओं के संबंध में बैठक ली गई और दिशा निर्देश दिए गए

zeestarnews

जिलाधिकारी बांदा का फरमान नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर शांति बनाने के दिए कड़े निर्देश 

zeestarnews

Leave a Comment