Zee Star News
Breaking News
Breaking News

गौशाला में अब्यवस्थाओं को लेकर तहसीलदार ने लगाई फटकार

गौशाला में अब्यवस्थाओं को लेकर तहसीलदार ने लगाई फटकार

 

 पैलानी- पैलानी तहसील के निवाईच गांव में स्थित पशु आश्रय स्थल पर आज सुबह 10 बजे औचक निरीक्षण कर तहसीलदार पैलानी रामचन्द्र ने गौशाला में अब्यवस्थाओं को लेकर फटकार लगाई। वहीं सुबह पहुंचते ही गौशाला में कोई नहीं मिला।बाद में गौशाला के समीप रहने वाले भीम सिंह ने तहसीलदार से बताया कि नवंबर माह में यहां मवेशी बंद किए गए थे इसके पूर्व मवेशी खेतों में छुट्टा घुमते थे। वहीं जानकारी करने पर200 मवेशी मिले यहां पर पानी पीने के लिए मवेशी शुद्ध पानी की जगह गड्ढे का पानी पीते हुए दिखाई दिए। वहीं केवल दो कुंतल भूसा पाया गया जो शो पीस के लिए रखा हुआ था।चरही में नाम मात्र का चारा मिला। वहीं अब पानी की चरही का निर्माण हो रहा है। वहीं मवेशियों के लिए नमक,चोकर आदि नही मिला। वहीं दूसरी ओर तहसीलदार पैलानी रामचन्द्र ने बताया कि अगस्त माह में फर्जी 51मवेशी दिखाकर 47430रूपये व अगस्त माह में 91मवेशी दिखाकर 81900 का बिल बनाकर खंडविकाश अधिकारी तिंदवारी रामकुमार व पशु चिकित्साधिकारी द्वारा संयुक्त हस्ताक्षर कर मेरे पटल पर भेजा गया है जो नितांत रूप से फर्जी है वहीं बताया कि इसी प्रकार डिघवट गांव में संचालित पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण 14अक्टूबर को मेरे द्वारा किया गया जिसमें मौके पर पहुंचने पर यहां सांड़ के अलावा कोई नहीं मिला अब उसी गौशाला में खंड विकास अधिकारी तिंदवारी रामकुमार वर्मा व पशु चिकित्साधिकारी द्वारा एक सितंबर से तीस सितंबर तक का 145 मवेशियों का फर्जी भुगतान 130500रुपये व 16अक्टूबर से लेकर 30अक्टूबर तक 234 फर्जी मवेशियों को दिखाकर 119340रूपये मवेशियों के नाम पर शासन को चूना लगाने का काम किया जा रहा है ऐसे में जब मैंने डिघवट गांव की गौशाला में 14अक्टूबर को निरीक्षण पूर्व में किया था तो वहां न तो कोई कर्मचारी मिला और जब एक कर्मचारी मिला तो मुझे देखते ही रजिस्टर लेकर भाग खड़ा हुआ। ऐसे में अब इनकी जांच रिपोर्ट तैयार कर ली गई और उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।*

Related posts

जीरपी पुलिस मौके पर पहुंचीं तो सब भाग लिये पुलिस खोज में जुटी रेलवे की जमीन पर काम करा कर फर्जी पैसा निकालने की जुगत में थे सचिव और प्रधान

zeestarnews

मिर्ज़ापुर के पूर्व सपा साँसद बालकुमार पटेल के गनर योगेश मिश्रा की कारबाईन से चली गोली, सीने में गोली लगने से मौत

zeestarnews

जंगली जानवर ने किया हमला युवक घायल जंगली जानवर को ग्रामीणों ने लाठी डंडे से कर दी पिटाई हो गई मौत

zeestarnews

Leave a Comment