Zee Star News
Breaking News
अन्य

पी सी एस जे में द्रुतिका उपाध्याय का हुआ चयन

पी सी एस जे में द्रुतिका उपाध्याय का हुआ चयन।

 

अपने परिवार वा प्रदेश का नाम किया रोशन

 

अविनाश चंद्र दीक्षित ब्यूरो चीफ बांदा

 

जनपद बांदा में पली बढ़ी श्री सीताराम चंसौरिया की नातिन वा डॉ श्रीमती गीता उपाध्याय की बेटी द्रुतिका जो मध्य प्रदेश के जनपद शिवपुरी में 1 फरवरी सन 1999 को जन्मी थी।

,द्रुतिका उपाध्याय की प्रेरणा श्रोत डॉ मालती ब्यास पत्नी शिव कुमार व्यास के संरक्षण में बांदा के सेंट मैरी स्कूल से प्राथमिक शिक्षा लेने के बाद मध्यप्रदेश के शिवपुरी, नरवर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से हाई स्कूल इंटरमीडिएट उत्तीर्ण कर, विधि स्नातक की शिक्षा हिदायतुल्लाह विधि विश्वविद्यालय रायपुर से प्राप्त कर विधि परास्नातक की शिक्षा रविंद्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय भोपाल से लेने के बाद मध्य प्रदेश में पी सी एस जे सत्र 2021 की परीक्षा के सभी पदानो पर सफल होकर 2023 में घोषित परिणाम मैं द्रुतिका उपाध्याय का चयन होने से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया,पिता डॉ विनोद उपाध्याय एवं माता डॉ गीता उपाध्याय ने द्रुतिका को उसकी कठिन मेहनत और लगन ही इस उपलब्धि को प्राप्त करने का कारण बताया। प्रथम अवसर में ही चयनित द्रुतिका उपाध्याय ने अपने नाना जी सीताराम चंसौरिया,अपनी मौसी डॉ मालती व्यास को सफलता का श्रेय देते हुए अपने भाई बहन माता-पिता के सहयोग की प्रशंसा की और सामाजिक संदेश में किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संदेश दिया कि सभी लोग यदि अपने लक्ष्य को निर्धारित कर अनवरत प्रयास किए जाएं तो निश्चित रूप से सफलता कदम चूमती है।

Related posts

जल प्रहरी को किया गया सम्मानित पूर्व जिलाधिकारी बांदा उमा शंकर पांडे समाजसेवी को किया गया सम्मानित

zeestarnews

बिसंडा थाने से 100 मीटर की दूरी पर लूट और चौकीदार की हत्या

zeestarnews

उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड शान्ति सदन, कटरा जनपद-बाँदा द्वारा विपणन विकास सहायता (एस0सी 0एस0पी0) योजनांतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन दिनाँक-14.02.2025 समयः-12:00 बजे दिन-शुक्रवार को विकासखंड बड़ोखर खुर्द के मीटिंग हाल, बड़ोखर खुर्द जनपद बाँदा में किया गया

zeestarnews

Leave a Comment