Zee Star News
Breaking News
अन्य

प्रथम पूज्य गणेश‌ जी के आगमन से सजे पाण्डाल गूंज उठे जयकारे

प्रथम पूज्य गणेश‌ जी के आगमन से सजे पाण्डाल गूंज उठे जयकार

 

 

 

 

सिद्धिविनायक श्रीगणेश के आगमन से घर , बाजार में रौनक बढ़ गयी है। करीब एक सप्ताह तक यह उत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। पहले दिन ही अलग अलग स्थानों पर पंडालों में श्रीगणेश प्रतिमा की विधि विधान से पूजन अर्चना के साथ स्थापना हो गई थी। इसके बाद से निरंतर दिन भर श्रीगणेश भक्ति भजन गूंज रहे हैं। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को सिद्धिविनायक श्रीगणेश का जन्म हुआ था। इनके पूजन अर्चन से सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। अर्जुनाह के नवयुवक गणेश महोत्सव समिति द्वारा रामलीला प्रांगण में भव्य पाण्डाल सजाकर विघ्नहर्ता गजानन को विराजित किया गया। जहां चतुर्थ दिवस में सवर्ण आर्मी जिलाध्यक्ष उमेश तिवारी श्रीगणेश जी की आरती में सम्मिलित हुए। बड़े ही भक्ति भाव से आरती होने के पश्चात पूरा वातावरण गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा पूरे गांव में भक्ति की रसधार बह उठी। जिलाध्यक्ष उमेश तिवारी ने उपस्थित सभी लोगों से सनातन के प्रति लगाव एवं जागरूक होने की प्रेरणा दी यह आग्रह किया की बच्चों को सनातनी शिक्षा दें एवं बच्चों को सनातन धर्म की कहानी सुनाएं कथा में सम्मिलित होने की प्रेरणा दें जिससे बच्चे प्रेरित होकर त्याग,समर्पण,प्रेम को समझे जिससे सभ्य समाज का निर्माण हो। आरती में नवयुवक गणेश महोत्सव समिति के अध्यक्ष जयराम अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, कोषाध्यक्ष शशांक द्विवेदी, सवर्ण आर्मी के जिला महासचिव शैलू पाण्डेय जिला आइटी सेल प्रभारी आदित्य पाण्डेय, सह आईटी सेल प्रभारी अरुण द्विवेदी, रामनारायण पाण्डेय,रामदयाल तिवारी,आशु शुक्ला, सुमित तिवारी आदि भक्तगण उपस्थित रहे।

Related posts

जिला अध्यक्ष कांग्रेस ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी

zeestarnews

इन्फ्रास्ट्रक्चर फॉर एग्रीकल्चर के अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने हेतु जनपद के प्रत्येक राजस्व ग्राम में विशेष अभियान दिनांक 25 नवम्बर, 2024 से 31 दिसम्बर, 2024 तक चलाया जाना है, जिसमें समस्त कृषक बन्धु

zeestarnews

भारत निर्वाचन आयोग का कार्यक्रम जिलाधिकारी ने दी जानकारी

zeestarnews

Leave a Comment