Zee Star News
Breaking News
अपराध

आवास विकास में डॉक्टर वीके पटेल ने अवैध निर्माण कर आवासीय भवन में खोला अवैध तरीके से अस्पताल 

 

 

आवास विकास में डॉक्टर वीके पटेल ने अवैध निर्माण कर आवासीय भवन में खोला अवैध तरीके से अस्पताल

जबकि आवास विकास परिषद की नियमावली में आवासीय भवनों में कोई भी व्यवसायिक गतिविधियां संचालित नहीं की जा सकती हैं !

लेकिन नियमों को ताक पर रखकर व सत्ता के रसूख/अधिकारियों से नजदीकी के चलते इनके ऊपर कोई भी कार्यवाही करने से बच रहे हैं जिले के अधिकारी !

आवास विकास परिषद पूर्व में इनके अवैध निर्माण की नोटिस भी इनको अपना अवैध निर्माण हटाने की नोटिस भेज चुका है

समाजसेवी पुष्पेन्द्र सिंह चुनाले 06 महीने से लगातार आवास विकास मुहल्ले वासियों के साथ आवास विकास से व्यवसायिक संस्थान (अस्पताल;पैथालॉजी) हटाने शिकायत कर चुके हैं !

अब अवैध निर्माण का मामला भी तूल पकड़ रहा है !

डॉक्टर वीके पटेल ने जब अपना मकान निर्माण कराया था उस समय भी मुहल्ले व पड़ोस के लोगों ने अवैध निर्माण का विरोध किया था लेकिन राजनैतिक रसूख व अधिकारियों से नजदीकी के चलते कोई कार्यवाही नहीं हुई थी और धड़ल्ले से अवैध निर्माण कराकर अस्पताल खोल लिया था !आवास विकास परिषद ने अवैध निर्माण हटाने की नोटिस भी डॉक्टर पटेल को दिया था लेकिन अधिकारियों से मिलकर इस मामले को दबा दिया था !

अब ये देखना होगा कि यूपी की योगी सरकार अवैध निर्माणों में जिस तरह बुलडोजर चला रही है क्या इस पर भी चलेगा !

या फिर जिले के जिम्मेदार अधिकारी व नेता मिलकर इस मामले को दबा देंगे !

Related posts

*आंगनबाड़ी केंद्रों की कलाकारी पैकटों में मिलने वाली सामग्री में लगी बीमारी

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री अजीत कुमार ने मुख्य सचिव महोदय, उत्तर प्रदेश शासन, परिवहन अनुभाग-3, लखनऊ द्वारा के निर्देशों के अनुपालन में यह आदेश दिये है कि सभी शासकीय एवं अर्द्ध-शासकीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी जो दोपहिया वाहन से कार्यालय आते हैं, वे हेलमेट अनिवार्य रूप से पहने और उनके साथ यात्रा करने वाले सहयात्री (पिलियन राइडर) के लिये भी हेलमेट पहनना आवश्यक हो। इसी प्रकार, जो अधिकारी / कर्मचारी चार पहिया वाहन से कार्यालय आते हैं, वे वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें एवं अन्य सभी सह यात्रियों के लिये सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य हो

zeestarnews

लाखों के चोरी गए जेवरात समेत चार चोर गिरफ्तार

zeestarnews

Leave a Comment