Zee Star News
Breaking News
अन्य

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में मयूर भवन सभागार में अटल आवासीय विद्यालय जनपद बांदा के ग्राम अछरौंड़ तहसील सदर बांदा में निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

 

 

बांदा, 22 मार्च, 2023-

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में मयूर भवन सभागार में अटल आवासीय विद्यालय जनपद बांदा के ग्राम अछरौंड़ तहसील सदर बांदा में निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई बैठक में आयुक्त ने ऐकेडमिक ब्लाक, ब्वायज हास्टल, गल्र्स हास्टल, प्रिसिंपल रेजीडेन्स, टाइप-3ए रेजीडेन्स, टाइप-3बी रेजीडेन्स, टाइप-3सी रेजीडेन्स, टाइप-1 रेजीडेन्स, टाइप-2 रेजीडेन्स, सब स्टेशन, अण्डर ग्राउण्ड टैंक, एस0टी0पी0, बाउन्ड्री वाॅल की गहनता से समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि सभी कार्यों को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए गुणवत्ता के साथ समस्त शेष बचे कार्यों को प्रत्येक दशा में 15 अप्रैल, 2023 तक पूर्ण करायें जाने के निर्देश दियेे।

बैठक में अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि ऐकेडमिक ब्लाक, प्रधानाचार्य आवास का निर्माण कार्य तथा टाइप-3ए व बी ब्लाक, टाइप-2 के कार्य तथा अण्डर ग्राउण्ड टैंक, सब स्टेशन के निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। आयुक्त ने निर्देश दिये कि अवशेष सभी कार्यों प्रत्येक दशा में शीघ्र पूर्ण करायें। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्थापित किये जाने वाले ट्रान्सफार्मर की गुणवत्ता के व तकनीकी परीक्षण कर लें, इसके साथ ही विद्युत विभाग द्वारा विद्युत कनेक्शन दिये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि वृक्षारोपण का कार्य भी वन विभाग के सहयोग से कराया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि यदि विद्यालय का कार्य क्वालिटी में कमी पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कडी कार्यवायी की जायेगी। उन्होंने निर्देश दिये कि कार्य की प्रगति में तेजी के साथ तथा अब निर्धारित की गयी समयावधि में ही कार्य पूर्ण कराया जाए।

, आयुक्त ने निर्माणाधीन कार्य के साथ विद्युत सब स्टेशन हेतु ट्रान्सफार्मर को शीघ्र स्थापित किये जाने, पेयजल की व्यवस्था हेतु जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता को स्थल का निरीक्षण एवं सर्वे कर स्टीमेट दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि सीवर लाइन डालने के कार्य के कार्य को शीघ्र कराया जाए। उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि विद्यालय के लिए फर्नीचर एवं अन्य व्यवस्थाओं को कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि निरन्तर कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रतिदिन तेजी से निर्माण कार्य कराया जाए।

बै ठक में जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन, श्री सुनील कुमार सिंह, अधिशाषी अभियंता निर्माण खण्ड (भवन)लोक निर्माण विभाग बांदा, उप श्रम आयुक्त, सहित जल निगम, विद्युत कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला एनoसीoडीo सेल, जिला चिकित्सालय में संचालित जिरियाट्रिक वार्ड, जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम बांदा द्वारा वृद्ध आश्रम बांदा में एक उपचार एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

zeestarnews

तीन जून को सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिन को सवर्ण एकता दिवस के रुप में मनाया जायेगा उमेश तिवारी जिला अध्यक्ष बांदा

zeestarnews

जिलाधिकारी के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट ने अतिक्रमण हटाया गया दो दिनों के अंदर दो दर्जन के करीब पक्की दुकानों का ध्वस्थीकरण करण किया जाएगा

zeestarnews

Leave a Comment