Zee Star News
Breaking News
अन्य

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में मयूर भवन सभागार में रवी विपणन वर्ष 2023-24 में गेहॅू खरीद हेतु तैयारी एवं गेहॅू खरीद केन्द्रों को संचालित कराये जाने के सम्बन्ध मेें बैठक सम्पन्न हुई

 

 

बांदा, 24 मार्च, 2023-

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में मयूर भवन सभागार में रवी विपणन वर्ष 2023-24 में गेहॅू खरीद हेतु तैयारी एवं गेहॅू खरीद केन्द्रों को संचालित कराये जाने के सम्बन्ध मेें बैठक सम्पन्न हुई बैठक में बताया गया कि चित्रकूट सम्भाग में रवी विपण वर्ष 2023-24 हेतु मण्डल में 185 गेहॅू खरीद केन्द्र अनुमोदित किये गये हैं तथा जिला खरीद अधिकारी भी नामित किये गये हैं। उन्होंने गेहॅू क्रय केन्द्रों पर गेहॅू क्रय हेतु आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था कराये जाने हेतु जिला खाद्य विपणन अधिकारी/मण्डी समिति को निर्देशित किया। बैठक में बताया गया कि गेहॅू क्रय कार्य माह अप्रैल से प्रारम्भ होना है।

उन्होंने मण्डल के जनपदों में गेहॅू क्रय हेतु क्रषकों के पंजीकरण करानेे हेतु प्रचार-प्रसार करने तथा केन्द्रों को समय से खोले जाने हेतु आवश्यक व्यवस्थायें स्टाफ आदि की व्यवस्था कराये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित क्रय ऐजेन्सी एवं सम्भागीय खाद्य नियंत्रक को निर्देश दिये। उन्होंने खोले जाने वाले गेहूॅ क्रय केन्द्रों की जीओ टैगिंग भी कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होेंने क्रय केन्द्रों हेतु ई-टेण्डर के माध्यम से हैण्डलिंग एवं परिवहन की व्यवस्था हेतु टेण्डर कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।

बैठक में मण्डल के जिलाधिकारी सहित अपर आयुक्त प्रशासन श्री अमर पाल सिंह, सम्भागीय खाद्य नियंत्रक एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

उप निबंधन कार्यालय अतर्रा की तरफ से सभी क्षेत्रवासियों को देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

देश की रक्षा में तन न्योक्षावर कर देने वाले शहीदों का परिवार जूझ रहा बदहाली से

zeestarnews

जनहित में जारी सूचना

zeestarnews

Leave a Comment